Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault Duster 7 Seater Gets New Techno Mid Variant, See First Look
सामने आई नई रेनो डस्टर की पहली झलक, 7-सीटर अवतार में आएगा इसका ये धाकड़ वैरिएंट; हाईटेक और एडवांस फीचर्स से लोड

सामने आई नई रेनो डस्टर की पहली झलक, 7-सीटर अवतार में आएगा इसका ये धाकड़ वैरिएंट; हाईटेक और एडवांस फीचर्स से लोड

संक्षेप:

रेनो डस्टर 7-सीटर टेक्नो (Renault Duster 7-Seater Techno) वैरिएंट का पहला लुक सामने आ गया है। मिड-रेंज SUV का नई टेक्नोलॉजी के साथ काफी शानदार लगती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Dec 22, 2025 02:45 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

रेनो (Renault) अपनी SUV रेंज को और मजबूत करने जा रही है। रेनो बोरियल (Renault Boreal) को भारत में नई डस्टर 7-सीटर के रूप में उतारा जाएगा। ये अब एक नए टेक्नो (Techno) मिड वैरिएंट के साथ चर्चा में है। यह वैरिएंट प्रीमियम फीचर्स और किफायती कीमत का ऐसा बैलेंस देता है, जो सीधे तौर पर जीप कंपास (Jeep Compass), टोयोटा कोरोला क्रॉस (Toyota Corolla Cross) और आने वाले समय में हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) व टाटा सफारी (Tata Safari) जैसी SUVs को टक्कर देगा। ब्राजील में रेनो बोरियल (Renault Boreal) को इवोल्यूशन (Evolution), टेक्नो (Techno) और आयनिक (Iconic) तीन वैरिएंट्स में बेचा जा रहा है, जिसमें कंपनी को सबसे ज्यादा बिक्री टेक्नो (Techno) वैरिएंट से मिलने की उम्मीद है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति ने इस SUV पर ₹1.30 लाख टैक्स माफ किया, अब मात्र ₹6.94 लाख में मिल रही कार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos 2026

Kia Seltos 2026

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 11.48 - 17.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

रेनो बोरियल टेक्नो में क्या खास?

कस्टमाइजेशन ऑप्शन

टेक्नो (Techno) वैरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका कस्टमाइजेशन है। डुअल-टोन पेंट (ब्लैक रूफ) लगभग 33,000 रुपये और पैनोरमिक सनरूफ के साथ लगभग 1.33 लाख रुपये तक है। इन सभी फीचर्स के साथ इसकी कीमत करीब 34.9 लाख (ब्राजील कीमत) तक जाती है, जो फिर भी टॉप आयकॉनिक वैरिएंट से सस्ती है।

एक्सटीरियर डिजाइन: प्रीमियम और मॉडर्न

इसमें नया रेनो (Renault) लोगो और बॉडी-कलर्ड ग्रिल देखने को मिलती है। इसमें Y-शेप LED लाइटिंग और 18-इंच का ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलता है। इसमें ब्लैक फिनिश ORVMs, रियर कनेक्टेड टेल-लैंप्स (Megane E-Tech जैसी डिजाइन) दिया गया है। SUV का रोड प्रेजेंस इसे साफ तौर पर प्रीमियम सेगमेंट में खड़ा करता है।

साइज और बूट स्पेस

रेनो बोरियल CMF-B (Renault Boreal CMF-B) RGMP प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसकी लंबाई 4,550 mm, व्हीलबेस 2,700 mm और बूट स्पेस 586 लीटर का है। बूट स्पेस के मामले में यह जीप कंपास (Jeep Compass) और कोरोला क्रॉस (Corolla Cross) से काफी आगे है।

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो इसमें बोरियल टेक्नो (Boreal Techno) पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक लगती है। इसमें सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और डोर पैनल, 48-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसका गूगल बिल्ट-इन (Google Built-in) के साथ ओपनआर लिंक (OpenR Link) सिस्टम मिलता है। इसमें दोनों फ्रंट सीट्स पर पावर एडजस्टमेंट मिलता है।

सेफ्टी में भी जबरदस्त

इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, ऑल-फोर डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक + ऑटो होल्ड, 19 ADAS फीचर्स और एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control), ऑटोनॉमस एमरजेंसी ब्रेकिंग (Autonomous Emergency Braking), लेन कीप असिस्ट (Lane Keep Assist), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग (Blind Spot Monitoring) जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें 1.3-लीटर TCe टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो 163 hp की पावर और 270 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं, ये मात्र 9.5 सेकेंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 180 km/h की है।

भारत में लॉन्च कब?

नई रेनो डस्टर (Renault Duster) 26 जनवरी 2026 को लॉन्च हो सकती है। वहीं, रेनो बोरियल 7-सीटर (भारत) 2026 के मिड में लॉन्च होगी। भारत में यह SUV 7-सीटर होगी। इसका सीधा मुकाबला हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar), टाटा सफारी (Tata Safari) और महिंद्रा XUV700 से होगा।

ये भी पढ़ें:मारुति ने इस SUV पर ₹1.30 लाख टैक्स माफ किया, अब मात्र ₹6.94 लाख में मिल रही कार

रेनो बोरियल (Renault Boreal) का टेक्नो (Techno) मिड वैरिएंट उन ग्राहकों के लिए बना है, जो प्रीमियम फीचर्स, एडवांस सेफ्टी और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट की भारी कीमत नहीं चुकाना चाहते। भारत में 7-सीटर अवतार में आने के बाद यह नई Duster लाइन-अप को पूरी तरह गेम-चेंजर बना सकती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।