Renault Duster के 1.0 टर्बो वेरिएंट का माइलेज आया सामने, एक लीटर पेट्रोल में चलती है इतने किलोमीटर
रेनो ने अपनी नई डस्टर के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के सर्टिफाइड माइलेज (ARAI) की जानकारी दे दी है। नई डस्टर का यह वेरिएंट 19 kmpl से ज्यादा का माइलेज देता है। आइए जानते हैं डिटेल।

रेनो ने अपनी नई डस्टर के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के सर्टिफाइड माइलेज (AR) का खुलासा कर दिया है। रेनो ने इस साल ऑल-न्यू डस्टर के लॉन्च के साथ इंडियन मार्केट में दमदार वापसी की है। कंपनी ने अपनी आइकॉनिक SUV को पूरी तरह नए अवतार में लॉन्च किया है। कुछ महीने पहले ही इसकी कीमतों का ऐलान किया गया था। कुछ हफ्तों पहले रेनो ने नई डस्टर के बड़े इंजन ऑप्शन की ARAI-सर्टिफाइड माइलेज की जानकारी दी थी और अब कंपनी ने इसके 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की ऑफिशियल फ्यूल एफिशिएंसी से भी पर्दा उठा दिया है। नई रेनो डस्टर के इस इंजन का सर्टिफाइड माइलेज 19.41 किमी प्रति लीटर है।
DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज 18.45 किमी प्रति लीटर
रेनो डस्टर के 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन की बात करें, तो इसका DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट 18.45 किमी प्रति लीटर और मैनुअल वर्जन 17.75 किमी प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करता है। वहीं, नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वही यूनिट है, जो कंपनी की काइगर SUV में मिलता है। हालांकि, डस्टर के लिए रेनो ने इस इंजन को अलग तरीके से ट्यून किया है, ताकि यह SUV की जरूरत के अनुसार बेहतर प्रदर्शन कर सके।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख
Volkswagen Taigun
₹ 10.99 - 19.3 लाख
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
Tata Curvv
₹ 9.7 - 19.1 लाख
लोअर वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन
नई डस्टर का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लोअर वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है। यह इंजन 100 PS की पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। रेनो का दावा है कि इस इंजन और पावरट्रेन को नई डस्टर के एडवांस RGMP प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर इंजीनियर और ट्यून किया गया है, जिससे बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ शानदार फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है।
स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट भी लाने की तैयारी
रेनो अपनी नई डस्टर के साथ एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट भी लाने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि इसे इस साल फेस्टिव सीजन तक लॉन्च किया जा सकता है। इस हाइब्रिड मॉडल में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.8 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हाइब्रिड SUVs में से एक होगी।
रेनो के अनुसार स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड डस्टर सिटी ड्राइविंग में 80 प्रतिशत तक EV मोड में चल सकती है। यानी नॉर्मल सिटी यूज के दौरान इंजन की बजाय इलेक्ट्रिक मोटर ज्यादा काम करेगी, जिससे फ्यूल की खपत कम होगी और बेहतर माइलेज मिलेगा। ऐसे में नई डस्टर का हाइब्रिड वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए खास आकर्षण बन सकता है, जो दमदार SUV के साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी भी चाहते हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


