₹5.76 लाख की इस 7-सीटर के सामने नहीं गली न्यू डस्टर का 'दाल', बनी नंबर-1; 4-स्टार सेफ्टी से लैस

Apr 09, 2026 09:50 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

रेनो इंडिया की मार्च 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। बीते महीने की सबसे खास बात ये है कि कंपनी का पोर्टफोलियो अब 3 से 4 मॉडल में बदल चुका है। दरअसल, कंपनी ने मार्च में अपनी न्यू डस्टर की सेल्स शुरू कर दी थी। वहीं, ये कार अपने पहले महीने के कुछ दिन में बेहतर प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ी है।

₹5.76 लाख की इस 7-सीटर के सामने नहीं गली न्यू डस्टर का 'दाल', बनी नंबर-1; 4-स्टार सेफ्टी से लैस

रेनो इंडिया की मार्च 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। बीते महीने की सबसे खास बात ये है कि कंपनी का पोर्टफोलियो अब 3 से 4 मॉडल में बदल चुका है। दरअसल, कंपनी ने मार्च में अपनी न्यू डस्टर की सेल्स शुरू कर दी थी। वहीं, ये कार अपने पहले महीने के कुछ दिन में बेहतर प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ी है। डस्टर के लिए अप्रैल बिक्री का पूरा महीना होगा। ऐसे में इसकी सेल्स के आंकड़ो में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बता दें कि रेनो के पोर्टफोलियो में 7-सीटर ट्राइबर, काइगर SUV और क्विड हैचबैक भी शामिल हैं। चलिए अब इन सभी की पिछले 3 महीने की सेल्स के आंकड़ों को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
रेनो इंडिया मॉडल वाइस सेल्स साल 2026
मॉडलजनवरीफरवरीमार्च
ट्राइबर2,5092,4192,011
काइगर7037011,184
क्विड503375449
डस्टर--1,402
टोटल3,7153,4955,046

रेनो इंडिया की साल 2026 में मॉडल वाइस सेल्स की बात करें तो ट्राइबर की जनवरी में 2,509 यूनिट बिकीं। फरवरी में इसकी 2,419 यूनिट बिकी थीं। वहीं, मार्च में ये आंकड़ा 2,011 यूनिट का रहा। काइगर की जनवरी में 703 यूनिट बिकीं। फरवरी में इसकी 701 यूनिट बिकी थीं। वहीं, मार्च में ये आंकड़ा 1,184 यूनिट का रहा। क्विड की जनवरी में 503 यूनिट बिकीं। फरवरी में इसकी 375 यूनिट बिकी थीं। वहीं, मार्च में ये आंकड़ा 449 यूनिट का रहा। डस्टर की बिक्री मार्च से शुरू हुई है, वहीं इसकी 1,402 यूनिट बिकीं। इस तरह कंपनी ने जनवरी में 3,715 यूनिट बेचीं। जबकि फरवरी में 3,495 यूनिट बिकी थीं। मार्च में ये आंकड़ा बढकर 5,046 यूनिट का हो गया।

7-सीटर ट्राइबर बनी नंबर-1
रेनो इंडिया के लिए अभी भी 7-सीटर ट्राइबर ही नंबर-1 कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपए है। ट्राइबर को लिमिटेड एडिशन में भी खरीदा जा सकता है। इसे डुअल-टोन कलर मूनलाइट सिल्वर और सीडर ब्राउन में कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ में खरीद पाएंगे। इसमें नए 14-इंच फ्लेक्स व्हील भी मिलते हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया है। ट्राइबर में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के साथ आता है। इसका माइलेज 18 से 19 kmpl तक है।

इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें माउंटेड कंट्रोल वाली स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। इसमें नया स्टाइलिश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी मिलता है। पूरी तरह से डिजिटल व्हाइट LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रोम रिंग के साथ HVAC नॉब्स और ब्लैक इनर डोर हैंडल इस कार को स्टाइलिश बना रहे हैं।

इसका व्हीलबेस 2,636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें लोगों को ज्यादा स्पेस मिल सके। कंपनी का दावा है कि ट्राइबर की सीट को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। रेनो ट्राइबर को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में एडल्ट के लिए 4 स्टार और चाइल्ड के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर, पैसेंजर के साथ साइड एयरबैग शामिल हैं। ड्राइवर की सीट में लोड लिमिटर और प्रीटेंशनर भी मिलता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।