रेनो से लेकर महिंद्रा तक, भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये चार जबर्दस्त 7 सीटर SUV
अगर आप 7 सीटर एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में कई नई 7 सीटर एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें रेनो बोरियल, स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट और किआ सोरेन्टो के साथ हुंडई की 7 सीटर एसयूवी भी शामिल हैं।

7 सीटर एसयूवी की डिमांड काफी बढ़ी है। बड़ी फैमिली वाले ग्राहकों के लिए 7 सीटर एसयूवी काफी प्रैक्टिकल ऑप्शन है। अगर आप भी 7 सीटर एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में कई नई 7 सीटर एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें रेनो बोरियल, स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट और किआ सोरेन्टो के साथ हुंडई की 7 सीटर एसयूवी भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली चार बेहतरीन 7 सीटर एसयूवी के बारे में।






Mahindra Scorpio-N Facelift
महिंद्रा काफी समय से स्कॉर्पियो-एन के फेसलिफ्ट पर काम कर रहा है। इस अपकमिंग एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई शॉट्स के अनुसार कंपनी इसमें नई रेक्टैंगुलर ग्रिल, रिवाइज्ड हेडलाइट्स, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, रीडिजाइन्ड डीआरएल और नए फॉग लैंप्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूदा 18 इंच के वील्स की जगह 19 इंच के बड़े वील्स भी ऑफर किए जा सकते हैं। यह एसयूवी 2.2 लीटर एमहॉक डीजल और 2.0 लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में ही ऑफर की जाएगी। इसे कंपनी इसे बहुत जल्द लॉन्च कर सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Kia Sorento
किआ इस साल भारत में अपनी पहली हाइब्रिड एसयूवी - Sorento को लॉन्च करेगी। इस 7 सीटर एसयूवी में दो 12.3 इंच के डिस्प्ले, कनेक्टेड कार सूट, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे। कंपनी इसे नया 1.5 लीटर का नैचुरली ऐस्पिरेटेड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ऑफर कर सकती है। यह एसयूवी इस साल के आखिर में आ सकती है।
Renault Boreal
रेनो अपनी नई थ्री-रो एसयूवी लाने की प्लानिंग कर रही है। इसका नाम बोरियल हो सकता है। यह एसयूवी टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार और XUV 7XO को टक्कर देगी। बोरियल का प्लेटफॉर्म और बेस डस्टर से लिया जाएगा। 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 7-सीटर वर्जन में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। बोरियल में टेक-पैक्ड कंफर्टेबल केबिन होगा, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10 इंच की स्क्रीन, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर मिलेंगे। इसे कंपनी इस साल के सेकेंड हाफ में लॉन्च करने वाली है।
Hyundai Ni1i
रिपोर्ट्स के अनुसार हुंडई महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी को टक्कर देने के लिए एक नई 7-सीटर SUV लाने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम Ni1i है। यह मॉडल अपकमिंग सोरेंटो का ही एक वेरिएंट होगा। यह अल्काजार और Tucson (जिसका प्रोडक्शन बंद हो चुका है) के बीच वाले सेगमेंट में आने की उम्मीद है। सोरेंटो की तरह, इसमें भी दमदार हाइब्रिड इंजन होगा। यह अगले साल मार्केट में एंट्री कर सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


