
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर आई बंपर छूट, ग्राहकों पर हुई ऑफर्स की बारिश; रेनो ने किया बड़ा ऐलान
रेनो ने ‘डिस्कवरी डेज’ कैंपेन शुरू कर दिया है, जो 22 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान रेनो के सभी मॉडलों पर धमाकेदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को अपने शोरूम पर एक अनोखा एक्सपीरियंस करने मौका भी दे रही है।
रेनो इंडिया ने देशभर में एक खास कस्टमर कैंपेन डिस्कवरी डेज (Discovery Days) की घोषणा की है, जो 10 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इन 12-दिनों के फेस्टिव का मकसद लोगों को एक आरामदायक, मजेदार और बिल्कुल नई तरह की कार-खरीद का एक्सपीरियंस देना है। अगर आप नई रेनो ट्राइबर (Renault Triber) या नई रेनो काइगर (Renault Kiger) को खुद देखना और समझना चाहते हैं, तो यह कैंपेन आपके लिए ही है। इसके अलावा कंपनी कई गजब ऑफर्स भी दे रही है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover Evoque
₹ 67.9 - 69.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jaguar F-Pace
₹ 72.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Superb 2025
₹ 55 - 60 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Grand Cherokee
₹ 67.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi Q5
₹ 64.74 - 69.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
शोरूम बनेंगे फेस्टिवल सेंटर
रेनो अपने शोरूम्स को दो वीकेंड्स के दौरान एक छोटी-सी कार्निवल थीम में बदलने वाला है। इस कार्निवल में आप बिना किसी प्रेशर के नई कारों को अपनी रफ्तार से देख सकते हैं और छोटे-छोटे मजेदार एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा सेल्स टीम से आराम से बातचीत कर सकते हैं। साथ ही फेस्टिव और फ्रेंडली माहौल का आनंद ले सकते हैं। कंपनी चाहती है कि इस कैंपेन के दौरान ग्राहक देखो, समझो, मजे लो और जब चाहो तब कार लेने का फैसला करो, जैसी फीलिंग के साथ आएं।
डिस्कवरी डेज ऑफर्स पर बचत ही बचत
रेनो ने इस कैंपेन के साथ कई शानदार बेनिफिट्स देने का ऐलान भी किया है, जो ग्राहकों का फैसला आसान बना देंगे। जी हां, क्योंकि डिस्कवरी डेज ऑफर्स के दौरान कारों पर 0% इंटरेस्ट रेट, सभी रेनो मॉडलों पर 0 परसेंट ब्याज और आसान EMI जैसे फायदे मिल रहे हैं। इसके लिए प्रॉसेसिंग फीस पर भी 50% की छूट दी जा रही है। साथ ही एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। ग्राहक पुराने वाहन पर 35,000 तक एक्स्ट्रा बेनिफिट पा सकते हैं। इसके अलावा 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट भी मिल रहा है। हालांकि, इन ऑफर्स का फायदा पाने का मौका सिर्फ 22 दिसंबर तक है।
रेनो के लिए यह कैंपेन क्यों जरूरी?
कंपनी के अनुसार, Discovery Days सिर्फ एक ऑफर कैंपेन नहीं है, बल्कि एक अनुभव है। रेनो इंडिया के MD वेंकट्रम ममिल्लापल्ले ने कहा कि ब्रांड चाहता है कि ग्राहक बिना किसी दबाव के कारों को महसूस करें और एक यादगार विजिट का आनंद लें।
रेनो की बढ़ती सेल्स
अपडेटेड ट्राइबर (Triber) और काइगर (Kiger) की लॉन्चिंग के बाद कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। अक्टूबर 2025 में इसकी बिक्री में 21% की ग्रोथ देखने को मिली। नवंबर 2025 में 30% ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं, GST बेनिफिट और बेहतर वैल्यू के कारण नए मॉडल काफी पसंद किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




