
दिल्ली-NCR में रफ्तार का तूफान! 1 मार्च से शुरू हो रहा है Red Bull Moto Jam 2026; ₹1000 में मिलेगा टिकट
अगर आप मोटरस्पोर्ट के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि Red Bull Moto Jam का दूसरा एडिशन 1 मार्च, 2026 को दिल्ली-NCR में होने जा रहा है।
अगर आप मोटरस्पोर्ट के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि Red Bull Moto Jam का दूसरा एडिशन 1 मार्च, 2026 को दिल्ली-NCR में होने जा रहा है। यह बड़ा मोटरस्पोर्ट फेस्टिवल ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा जहां रफ्तार, स्टंट और फॉर्मूला-1 का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। इस इवेंट में F1 शो-रन, स्टंट कार शोकेस और कई हाई-ऑक्टेन एक्टिविटीज शामिल होंगी जो इसे ऑटो और बाइक लवर्स के लिए एक यादगार अनुभव बनाने वाली हैं।






इतनी है टिकट की कीमत
टिकट की बात करें तो Red Bull Moto Jam 2026 के टिकट BookMyShow पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। एंट्री टिकट की कीमत 1,000 रुपये से शुरू होती है जो Drift Stand के लिए है। वहीं, बेहतर व्यू और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए Apex, Chicane और G-Force जैसे स्टैंड्स के टिकट 1,500 से 2,000 रुपये के बीच रखे गए हैं। कंपनी ने अलग-अलग बजट के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कई ऑप्शन दिए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मोटरस्पोर्ट फेस्ट का मजा ले सकें।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 86,378 - 94,069

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कैसे पहुंचे वेन्यू तक
इवेंट रविवार, 1 मार्च 2026 को इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। एंट्री सिर्फ पास धारकों को ही मिलेगी। दिल्ली और आसपास के इलाकों से आने वाले दर्शकों के लिए मेट्रो सबसे आसान विकल्प है। इसके लिए पहले दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से नोएडा सेक्टर-51 पहुंचें, फिर वहां से एक्वा लाइन लेकर नॉलेज पार्क-II स्टेशन पर उतरें। यहां से वेन्यू महज 500 मीटर की दूरी पर है। अगर आप सड़क मार्ग से आना चाहते हैं, तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए सीधे इंडिया एक्सपो मार्ट तक पहुंचा जा सकता है।
वेन्यू का सबसे बड़ा आकर्षण
बता दें कि Moto Jam 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा फॉर्मूला 1 शो-रन, जिसमें युवा F1 ड्राइवर Arvid Lindblad दिल्ली-NCR की सड़कों पर Racing Bulls लिवरी वाली F1 कार दौड़ाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह शो-रन आधिकारिक फॉर्मूला 1 डेब्यू से कुछ दिन पहले हो रहा है। बता दें कि 6 से 8 मार्च 2026 के बीच ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री सीजन का पहला रेस वीकेंड है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




