इस कंपनी के लिए बजी खतरे की घंटी! भारत में प्रोडक्शन 44% घट गया; अभी यहां 3 मॉडल बेच रही

Feb 14, 2026 09:58 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ऑटो बाजार में कुछ कंपनियों को तेजी से ग्रोथ मिली रही है, तो कुछ कंपनियां ऐसी हैं जो लगातार मुश्किलों का सामना कर रही हैं। इसमें जापानी ऑटोमेकर होंडा का नाम भी शुमार है। दरअसल, कंपनी के लिए प्रोडक्शन नंबर और डोमेस्टिक सेल्स में गिरावट को देखते हुए खतरे की घंटी बजती जा रही है।

इस कंपनी के लिए बजी खतरे की घंटी! भारत में प्रोडक्शन 44% घट गया; अभी यहां 3 मॉडल बेच रही

भारतीय ऑटो बाजार में कुछ कंपनियों को तेजी से ग्रोथ मिली रही है, तो कुछ कंपनियां ऐसी हैं जो लगातार मुश्किलों का सामना कर रही हैं। इसमें जापानी ऑटोमेकर होंडा का नाम भी शुमार है। दरअसल, कंपनी के लिए प्रोडक्शन नंबर और डोमेस्टिक सेल्स में गिरावट को देखते हुए खतरे की घंटी बजती जा रही है। कंपनी ने जनवरी 2025 में 13,715 यूनिट का प्रोडक्शन किया था, जो जनवरी 2026 में घटकर 7,770 यूनिट पर आ गया। यानी प्रोडक्शन में लगभग 44% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स जनवरी 2025 में 7,325 यूनिट से 15.45% घटकर जनवरी 2026 में 6,193 यूनिट रह गई।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

होंडा के पोर्टफोलियो में अभी सिर्फ चार प्रोडक्ट्स हैं। जिसमें अमेज, एलिवेट, सिटी और सिटी e:HEV शामिल हैं। सब-कॉम्पैक्ट सेडान अमेज, कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है, जिसकी जनवरी 2026 में 3,449 यूनिट्स बिकीं, जो जनवरी 2025 में बिकी 4,601 यूनिट्स से 25% कम हैं। इसके पोर्टफोलियो में कॉम्पैक्ट सेडान सिटी की जनवरी 2026 में 501 यूनिट्स बिकीं, जो जनवरी 2025 में बिकी 765 यूनिट्स से लगभग 35% कम है। इसके अलावा, कॉम्पैक्ट SUV एलिवेट की जनवरी 2026 में 2,243 यूनिट्स बिकीं, जो जनवरी 2025 में बिकी 1,959 यूनिट्स से 14.49% ज्यादा है।

होंडा भारतीय बाजार में टॉप दावेदारों में से एक के तौर पर खुद को मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रही है, जहां मारुति सुजुकी और टोयोटा, टाटा, महिंद्रा, हुंडई, किआ, स्कोडा, एमजी, रेनो, जीप और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों के साथ टॉप स्पॉट के लिए मुकाबला कर रही हैं। 2015 में होंडा का इंडियन मार्केट में एक बड़ा पोर्टफोलियो था, जिसमें ब्रियो, अमेज, मोबिलियो, जैज, WR-V, सिटी और CR-V शामिल थे। हालांकि, जापानी ऑटोमेकर को अपना पोर्टफोलियो सिर्फ 3 मॉडल तक कम करना पड़ा, जिसमें सिटी, अमेज और WR-V थे। बाद में WR-V की जगह एलिवेट ने ले ली।

इसके अलावा, होंडा ने अपने प्रोडक्ट्स के लिए जो ज्यादा कीमत तय की है, उसने कस्टमर्स को रोकने का काम किया है। होंडा के प्रोडक्ट्स इंडिया में अपने कॉम्पिटिटर्स की तुलना में ज्यादा कीमत पर मिलते हैं। इसके साथ ही, सिर्फ तीन प्रोडक्ट्स का छोटा पोर्टफोलियो और सिर्फ एक पावरट्रेन ऑप्शन, कस्टमर्स के लिए ऑप्शन ढूंढना मुश्किल बना देता है। हालांकि, कंपनी आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में अपने पोर्टफिलोयो का विस्तार करने वाली है। इसमें इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल होंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;