फुल चार्ज पर 200Km रेंज वाली ई-मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू, 7530Km का तय कर चुकी सफर
चेन्नई की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Raptee.HV ने T30 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बड़े पैमाने पर कस्टमर डिलीवरी शुरू कर दी है। यह डेवलपमेंट कंपनी के 7 साल से ज्यादा की रिसर्च और इंजीनियरिंग के बाद प्रोडक्ट डेवलपमेंट से कमर्शियल डिप्लॉयमेंट की ओर बदलाव को दिखाता है।

चेन्नई की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Raptee.HV हाई-वोल्टेज (HV-Tec) टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है। अब कंपनी ने T30 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बड़े पैमाने पर कस्टमर डिलीवरी शुरू कर दी है। यह डेवलपमेंट कंपनी के 7 साल से ज्यादा की रिसर्च और इंजीनियरिंग के बाद प्रोडक्ट डेवलपमेंट से कमर्शियल डिप्लॉयमेंट की ओर बदलाव को दिखाता है। T30 की एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपए है। इसके साथ 8 साल की बैटरी वारंटी के साथ 3 साल की गाड़ी की वारंटी भी है। कस्टमर्स को एक स्ट्रक्चर्ड सर्विस ईकोसिस्टम के जरिए भी सपोर्ट किया जाएगा, जिसमें एक डेडिकेटेड सर्विस पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है।






7530 किलोमीटर का रिकॉर्ड
Raptee.HV की T30 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने 19 दिनों में देशभर में 7,530 किलोमीटर की राइड पूरी कर ली है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उसने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दोनों में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह पहली बार है जब भारत में किसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने इतनी दूरी की राइड पूरी की है। T30 मोटरसाइकिल में CCS2 DC फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था, जिससे पूरे भारत में इलेक्ट्रिक कारों के लिए बने 40,000 से ज्यादा पब्लिक DC फास्ट चार्जर का फायदा मिला।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Raptee T 30
₹ 2.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Flycon Empire +
₹ 89,999 - 1.33 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jitendra JMT 1000 3K
₹ 1.28 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ADMS GTR
₹ 79,800

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
T30 मोटरसाइकिल के राइडर बाला मणिकंदन ने हर दिन औसतन 407 किलोमीटर की दूरी तय की, जो उनकी पिछली इलेक्ट्रिक राइड्स से लगभग 100 किलोमीटर ज्यादा थी।मोटरसाइकिल DC फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों पर 30 मिनट में चार्ज हो गई और AC चार्जिंग लोकेशन पर 80% तक पहुंचने में लगभग एक घंटा लगा। पूरी राइड के दौरान बहुत ज्यादा फास्ट चार्जिंग के बावजूद, यात्रा के बाद बैटरी की हेल्थ 100% रही। इस राइड में उतना ही समय लगा जितना एक पेट्रोल मोटरसाइकिल को आमतौर पर इतनी ही दूरी तय करने में लगता है।
1 घंटे में 20 से 80% तक चार्ज
Raptee.HV के CEO और को-फाउंडर दिनेश अर्जुन ने कहा कि T30 ने बिना किसी खराबी के यह सफर पूरा किया। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 7 साल में डेवलप किया है, जिसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का पूरा इन-हाउस कंट्रोल था। ये शानदार उपलब्धि इस मोटरसाइकिल के फ्यूचर को ब्राइट करने का काम कर करेगी। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपए है। इसे कंपनी की वेबसाइट से 1000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। इसकी IDC रेंज 200Km है। वहीं, ये होम चार्जर से 1 घंटे में 20 से 80% तक चार्ज हो जाती है।
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के पिछले रिकॉर्ड
मणिकंदन ने पहले इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चलाने के दो रिकॉर्ड बनाए थे। इसमें 2023 में 22 दिनों में अल्ट्रावॉयलेट F77 पर 6,727 किलोमीटर का सफर शामिल है, जो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल है।
वहीं, USA के टिमोथी मार्चिंडा के नाम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से पूरे अमेरिका में 18,727 किलोमीटर का सबसे लंबा सफर करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 20 जून से 31 जुलाई 2022 के बीच पूरा किया था। यह सफर 42 दिनों तक चला और इसमें 24 राज्य शामिल थे।
फिनलैंड की वर्ज मोटरसाइकिल्स ने 22 मार्च 2025 को ग्रेटर लंदन में एक बार चार्ज करने पर इलेक्ट्रिक मोटरबाइक से 310.689 किलोमीटर की सबसे लंबी यात्रा करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
जीन फ्रैंकोइस रेउमाक्स और नैथेनियल मौरी ने 20 फरवरी 2023 को लाओस में एक बार चार्ज करने पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से 673 किलोमीटर की सबसे लंबी दूरी तय करने का एक और गिनीज रिकॉर्ड बनाया।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


