रणवीर सिंह ने खरीदी ₹1.95 करोड़ की यह लग्जरी कार, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 728 KM; जानिए खासियत
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के कार कलेक्शन में एक और बेहद लग्जरी गाड़ी शामिल हो गई है। रणवीर ने हाल ही में लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू की ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 खरीदी है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के कार कलेक्शन में एक और बेहद लग्जरी और शानदार गाड़ी शामिल हो गई है। रणवीर ने हाल ही में लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू की ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 खरीदी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह इस चमचमाती इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी लेते और उसे खुद चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये है। जीएमसी हमर ईवी के बाद यह रणवीर के गैराज में शामिल होने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी बन गई है। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और दूसरे सभी जरूरी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
कितना दमदार है इंजन?
रणवीर सिंह ने बीएमडब्ल्यू i7 का कौन-सा खास वैरिएंट खरीदा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है। बिजनेस टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि यह 'i7 50 xDrive M Sport' मॉडल है। यह सेडान जर्मन कंपनी की फ्लैगशिप 7 सीरीज का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है। इस कार में 112.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जो 455bhp की पावर और 600 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह गाड़ी महज 5.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BYD Sealion 7
₹ 41.9 - 55.9 लाख
MG Comet EV
₹ 7.8 - 10.07 लाख
BMW iX
₹ 1.4 करोड़
Rolls-Royce Spectre
₹ 7.5 - 9.5 करोड़
Kia EV9
₹ 1.3 करोड़
Mahindra Thar OG
₹ 10.32 - 18.99 लाख
फुल चार्ज पर 700 KM+ दौड़ेगी
बीएमडब्ल्यू i7 एक बार फुल चार्ज होने पर 728 किलोमीटर (WLTP दावा) तक की शानदार दूरी तय कर सकती है। फीचर्स के मामले में यह गाड़ी किसी राजमहल से कम नहीं है। इसमें पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 31.3-इंच की 8K थिएटर स्क्रीन, पैसेंजर के लिए 14.6-इंच डिस्प्ले और पैनोरमिक हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, गाड़ी में मसाज, हीटिंग और वेंटिलेशन सुविधा वाली पावर्ड सीटें मौजूद हैं, जो सफर को बेहद आरामदायक बनाती हैं।
बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद
बीएमडब्ल्यू की यह लग्जरी सेडान बी-टाउन के सितारों के बीच काफी पॉपुलर है। रणवीर से पहले अजय देवगन, सोनम कपूर, जितेंद्र, रितेश देशमुख और सोनू सूद जैसे कई बड़े कलाकार भी बीएमडब्ल्यू i7 को अपने गैराज का हिस्सा बना चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने यह कार ब्रांड प्रमोशन या गिफ्ट के तौर पर नहीं, बल्कि खुद अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए खरीदी है।
रणवीर का करोड़ों का कार कलेक्शन
रणवीर सिंह को महंगी और अनोखी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास जीएमसी हमर ईवी जैसी बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी पहले से मौजूद है, जो अपनी Crab Walk के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, उनके गैराज में करोड़ों की कीमत वाली लैम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज-मायबाक GLS 600, रेंज रोवर और एस्टन मार्टिन रैपिड एस जैसी एक से बढ़कर एक सुपरकार्स और लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं। अब बीएमडब्ल्यू i7 के जुड़ने से उनका कार कलेक्शन और भी ज्यादा दमदार हो गया है।


