Hindi Newsऑटो न्यूज़raja saab actor prabhas luxury car collection range rover to rolls-royce
‘राजा साब’ की लॉन्चिंग के साथ चर्चा में प्रभास की सुपर लग्जरी कारें, गैराज में रोल्स-रॉयस भी; देखें कलेक्शन

‘राजा साब’ की लॉन्चिंग के साथ चर्चा में प्रभास की सुपर लग्जरी कारें, गैराज में रोल्स-रॉयस भी; देखें कलेक्शन

संक्षेप:

बाहुबली स्टार प्रभास सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग और बड़े-बड़े किरदारों के लिए ही नहीं बल्कि अपने शानदार लग्जरी कार कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, प्रभास निजी जिंदगी में काफी लो-प्रोफाइल रहते हैं।

Jan 09, 2026 04:35 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बाहुबली स्टार प्रभास सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग और बड़े-बड़े किरदारों के लिए ही नहीं बल्कि अपने शानदार लग्जरी कार कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। जहां कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल खुलकर दिखाते हैं, वहीं प्रभास निजी जिंदगी में काफी लो-प्रोफाइल रहते हैं। लेकिन जब बात उनकी कारों की आती है तो उनका गैराज किसी सुपरकार लवर का सपना लगता है। सुपरकार से लेकर अल्ट्रा-लक्जरी लिमोजीन तक, प्रभास के पास ऐसी कारें हैं जो उनकी स्टारडम को पूरी तरह बयां करती हैं। बता दें कि आज यानी 9 जनवरी को प्रभास की नई फिल्म ‘राजा साब’ लॉन्च हुई है जो खूब चर्चा बटोर रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर S रोडस्टर

प्रभास के कार कलेक्शन की सबसे दमदार और महंगी गाड़ियों में से एक Lamborghini Aventador S Roadster है। यह कोई आम एवेंटाडोर नहीं, बल्कि ओपन-टॉप रोडस्टर वर्जन है जो रूफ हटते ही जबरदस्त ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी यह सुपरकार पहले चमकीले ऑरेंज रंग (अरैंचियो) में थी जिसे बाद में सैटिन ब्लैक रैप कराया गया। इस कार में 6.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड V12 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार अब बिक्री में नहीं है और इसकी जगह लेम्बॉर्गिनी रेवुएल्टो ने ले ली है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 6 करोड़ रुपये थी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Rolls-Royce Phantom

Rolls-Royce Phantom

₹ 9.5 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Rolls-Royce Cullinan

Rolls-Royce Cullinan

₹ 6.95 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Discovery

Land Rover Discovery

₹ 1.34 - 1.47 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Huracan Tecnica

Lamborghini Huracan Tecnica

₹ 4.04 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

रोल्स-रॉयस फैंटम

दूसरी ओर Rolls-Royce Phantom उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा उदाहरण है। दुनियाभर के अमीरों और रॉयल्स की पसंद मानी जाने वाली इस अल्ट्रा-लक्जरी कार में 6.75 लीटर का V12 इंजन दिया गया है जो रियर व्हील्स को पावर देता है। शानदार कम्फर्ट, साइलेंट केबिन और कस्टमाइजेशन के लिए मशहूर फैंटम की भारत में शुरुआती कीमत 9 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जबकि एक्सटेंडेड व्हीलबेस वर्जन की कीमत करीब 10.48 करोड़ रुपये तक जाती है।

रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी

प्रभास के गैराज में नई Range Rover Autobiography LWB भी मौजूद है। साल 2023 में उन्होंने अपने पुराने मॉडल को अपग्रेड कर यह नई फ्लैगशिप SUV खरीदी थी। ब्लैक कलर में मौजूद यह लग्जरी SUV 4.4 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है और आराम, पावर और रोड प्रेजेंस का शानदार कॉम्बिनेशन देती है। फिलहाल भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.25 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर, प्रभास का कार कलेक्शन साफ बताता है कि वह रियल लाइफ में भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।