पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में बूम! जनवरी 2026 में करीब 4.50 लाख घरों तक पहुंची कार; जानिए कौन बना नंबर-1

Feb 14, 2026 12:37 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ऑटो मार्केट के लिए जनवरी, 2026 बेहद शानदार महीना रहा। आम लोगों की भाषा में कहें तो इस महीने गाड़ियों की बिक्री ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस दौरान पैसेंजर व्हीकल की बिक्री करीब 4.50 लाख यूनिट तक पहुंच गई।

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में बूम! जनवरी 2026 में करीब 4.50 लाख घरों तक पहुंची कार; जानिए कौन बना नंबर-1

भारतीय ऑटो मार्केट के लिए जनवरी, 2026 बेहद शानदार महीना रहा। आम लोगों की भाषा में कहें तो इस महीने गाड़ियों की बिक्री ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। बता दें कि इस दौरान पैसेंजर व्हीकल की बिक्री करीब 4.50 लाख यूनिट तक पहुंच गई। इसमें सबसे आगे रही मारुति सुजुकी जिसने घरेलू बाजार में अपनी बादशाहत बरकरार रखी। मारुति ने जनवरी में कुल 2.36 लाख से ज्यादा गाड़ियां डिस्पैच कीं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 12 पर्सेंट ज्यादा हैं। इसके अलावा, मारुति का एक्सपोर्ट भी 51 हजार यूनिट के पार पहुंच गया।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री 4.49 लाख यूनिट तक पहुंच गई। यह पिछले साल जनवरी के मुकाबले करीब 13 पर्सेंट ज्यादा है। आसान शब्दों में कहें तो लोगों ने इस महीने जमकर नई कारें खरीदीं। यही वजह है कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग इसे भारतीय ऑटो सेक्टर के इतिहास का सबसे अच्छा जनवरी महीना मान रहे हैं।

दूसरे नंबर पर रही टाटा मोटर्स

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही टाटा मोटर्स रही। टाटा ने जनवरी में करीब 70 हजार गाड़ियां बेचीं। यह टाटा मोटर्स का अब तक का सबसे अच्छा जनवरी प्रदर्शन है। इसमें नेक्सन, पंच और टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की मजबूत डिमांड का बड़ा हाथ रहा। वहीं, महिंद्रा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 63,500 से ज्यादा यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल से करीब 25 पर्सेटं ज्यादा है। महिंद्रा की SUV लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा, हुंडई मोटर इंडिया ने भी 59 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। इसमें क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी रही।

पैसेंजर व्हीकल मार्केट फिलहाल मजबूत

अगर पूरे मार्केट की बात करें तो जनवरी 2026 में SUV सेगमेंट सबसे आगे रहा। अच्छी रिटेल बिक्री, डीलरशिप पर सही इन्वेंट्री और लगातार नए मॉडल लॉन्च होने से बाजार में रफ्तार बनी रही। साथ ही, यूनियन बजट 2026 में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाले कदमों और टैक्स से जुड़ी राहतों ने भी ऑटो सेक्टर का हौसला बढ़ाया है। कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई से जुड़ी कुछ दिक्कतों के बावजूद, जनवरी 2026 के आंकड़े दिखाते हैं कि भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट फिलहाल मजबूत स्थिति में है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।