नए अवतार में आ रही Nissan Terrano, मिलेगा दमदार प्लग-इन हाइब्रिड इंजन, फॉर्च्यूनर से टक्कर
निसान टेरानो की नए अवतार में एंट्री होने वाली है। कंपनी की यह एसयूवी PHEV वर्जन में आने वाली है। इसे निसान ने चीन के ऑटोमेकर Dongfeng के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया है।

Nissan Terrano नाम भारत में रेनो डस्टर के फर्स्ट जेनरेशन वाले मॉडल से जुड़ा रहा है। अब कंपनी इसी नाम को एक बिल्कुल नए अंदाज में वापस लाने की तैयारी कर रही है। नई Nissan Terrano PHEV होगी। यह प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी। जिसे खास तौर पर चीन, ASEAN और मिडिल-ईस्ट जैसे मार्केट्स को ध्यान में रखकर डिवेलप किया गया है। इसे निसान ने चीन के ऑटोमेकर Dongfeng के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया है। अब इसका Production-Spec मॉडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
कॉन्सेप्ट से थोड़ी अलग दिखी प्रोडक्शन एसयूवी
बीजिंग में 2026 Beijing Auto Show के दौरान दिखाई गई कॉन्सेप्ट एसयूवी के मुकाबले प्रोडक्शन स्पेक टेरानो में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें बदली हुई हेडलाइट हाउसिंग, फ्रंट हिस्से में मामूली बदलाव और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिखाई दिए हैं। हालांकि, एसयूवी का बॉक्सी और दमदार सिल्हूट बरकरार रखा गया है। पीछे लगे स्पेयर टायर को सपोर्ट करने वाले आर्म की लंबाई भी कम कर दी गई है। टेरानो का ओवरऑल डिजाइन निसान NX8 एसयूवी से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। वहीं, Plug-in Hybrid Powertrain की वजह से यह SUV NEV यानी New Energy Vehicle कैटेगरी में आएगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MG Hector Tomahawk PHEV
₹ 25.69 - 27.79 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 20.65 - 30.9 लाख
Toyota Innova Hycross
₹ 18.86 - 30.83 लाख
BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख
Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख
VinFast VF MPV 7
₹ 24.49 लाख
1,000 km से ज्यादा हो सकती है रेंज
फिलहाल निसान ने टेरानो PHEV के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद है कि इसमें कम से कम 100 km की EV-Only Range मिल सकती है। हाइब्रिड सिस्टम के साथ इसकी कंबाइन्ड ड्राइविंग रेंज 1,000 km से ज्यादा होने की संभावना है। इस तरह की लंबी रेंज इसे उन ग्राहकों के लिए खास बना सकती है, जो रोजमर्रा की छोटी दूरी इलेक्ट्रिक मोड में तय करना चाहते हैं, लेकिन लंबे सफर के दौरान रेंज की चिंता नहीं करना चाहते।
भारत में कब होगी लॉन्च?
टेरानो नाम भारतीय ग्राहकों के लिए जाना-पहचाना है, लेकिन नई PHEV SUV का पुरानी टेरानो से डिजाइन के मामले में कोई सीधा कनेक्शन नजर नहीं आता। फिलहाल निसान ने भारत में इसे लॉन्च करने की कोई ऑफिशियल प्लान के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, भारत में टेरानो नाम की पहचान को देखते हुए कंपनी इसे यहां Halo Product के तौर पर शोकेस कर सकती है। कंपनी इसे अगर भारत में लॉन्च करती है, तो इस लैडर फ्रेम एसयूवी की टक्कर सेगमेंट पर राज कर रही टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगी। कीमत की बात करें, तो नई टेरानो की कीमत भारत में 40 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आसपास हो सकती है। फिलहाल इसका मेन फोकस चीन, ASEAN और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों पर रहने की उम्मीद है।


