Tata की प्रीमियम SUV के लिए हो जाइए तैयार, बहुत जल्द होगी लॉन्च, कमाल का है लुक

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप टाटा अविन्या X खरीदने का मूड बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कारलेलो की रिपोर्ट के अनुसार टाटा अपनी अविन्या X के प्रोडक्शन रेडी वर्जन को साल 2027 की पहली तिमाही में शोकेस कर सकता है। ब

Tata की प्रीमियम SUV के लिए हो जाइए तैयार, बहुत जल्द होगी लॉन्च, कमाल का है लुक

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी कई सारी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनमें Avinya X भी है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी अविन्या X खरीदने का मूड बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कारलेलो की रिपोर्ट के अनुसार टाटा अपनी अविन्या X के प्रोडक्शन रेडी वर्जन को साल 2027 की पहली तिमाही में शोकेस कर सकता है। बताया जा रहा है कि इसे 2027 में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में रिवील किया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी

नए अविन्या ब्रैंड के तहत लॉन्च होने वाला पहला प्रोडक्ट एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो कथित तौर पर टाटा अविन्या X का कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। इस कॉन्सेप्ट को पहली बार 2025 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। टाटा अपने अविन्या ब्रैंड के तहत प्रोडक्ट्स की सेल बढ़ाने के लिए एक नया प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क खोलने की प्लानिंग कर रहा है। ब्रैंड खासतौर से टियर-1 और टियर-2 सिटी के कस्टमर्स को टारगेट करेगा, जहां हाई-एंड इलेक्ट्रिक वीइकल्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

जेएलआर के इलेक्ट्रीफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर का यूज

टाटा मोटर्स ने ऑफिशियली कहा है कि अविन्या ब्रैंड के तहत आने वाले प्रोडक्ट जेएलआर के इलेक्ट्रीफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर बेस्ड होंगे। कंपनी प्लेटफॉर्म के यूज के लिए जेएलआर को रॉयल्टी का देगी। हालांकि, प्राइसिंग को अग्रेसिव रखने के लिए आर्किटेक्चर को काफी हद तक स्थानीयकृत किया जाएगा। कंपनी नए इलेक्ट्रिक वीइकल प्रोडक्ट्स, प्लेटफॉर्म और ईकोसिस्टम में 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश भी कर रही है। टाटा का टारगेट 45-50 पर्सेंट का मार्केट शेयर हासिल करना है।

शानदार इंटीरियर और सनरूफ

इस कॉन्सेप्ट में डैशबोर्ड पर थ्री स्क्रीन डिस्प्ले के साथ एक बड़ी चौथी स्क्रीन भी थी, जो अलग से नीचे की ओर लगी थी। यही सेटअप प्रोडक्शन मॉडल में भी दिया जा सकता है। कॉन्सेप्ट में दो स्पोक वाला स्टीयरिंग वील, V2L और V2V फंक्शनैलिटी, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, वायरलेस फोन चार्जिंग और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं थीं। इसका शेप कूपे-स्टाइल SUV जैसा है, जिसमें स्लोपिंग रूफलाइन है। डिजाइन की खूबियों में पॉप-आउट डोर हैंडल, LED बार से जुड़े रैप-अराउंड टेल लैंप, मल्टी-स्पोक एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय वील और कनेक्टेड LED DRL शामिल हैं।

टाटा सफारी ईवी को लॉन्च करने की तैयारी

नई थ्री-रो सफारी इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी का नया फ्लैगशिप मॉडल होगा। यह टाटा हैरियर ईवी वाले प्लेटफॉर्म, बैटरी पैक और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर के साथ आएगी। Acti.ev+ आर्किटेक्चर थ्री-रो वाली एसयूवी के मिड रो में कई सारे बेहतरीन फीचर देगा। सफारी ईवी 6 के साथ 7-सीटर वर्जन में भी उपलब्ध हो सकती है। सफारी ईवी को 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।