पोर्ट्रोनिक्स लाया ये 6-इन-1 स्मार्ट डिवाइस; टायर इन्फ्लेटर से वैक्यूम क्लीनर तक सब इसमें, कीमत ₹5,999
मशहूर टेक ब्रांड Portronics ने एक ऐसा अनोखा गैजेट 'Vayu Cop' लॉन्च किया है जो अकेला ही 6 अलग-अलग मशीनों का काम करता है। यह इतना छोटा है कि आपकी कार के ग्लोव बॉक्स में भी समा जाए।

लंबी ड्राइव पर निकलना सबको पसंद है। हालांकि, सिरदर्द तब होता है जब कार के टायर की हवा कम हो जाए या बीच रास्ते में बैटरी जवाब दे जाए। ऐसी मुसीबतों से निपटने के लिए हम अपनी डिग्गी में टायर इन्फ्लेटर, वैक्यूम क्लीनर और जंप स्टार्टर जैसी भारी-भरकम चीजें भरकर रखते हैं। लेकिन अब इन सबकी छुट्टी होने वाली है। दरअसल, मशहूर टेक ब्रांड Portronics ने एक ऐसा अनोखा गैजेट 'Vayu Cop' लॉन्च किया है जो अकेला ही 6 अलग-अलग मशीनों का काम करता है। यह इतना छोटा है कि आपकी कार के ग्लोव बॉक्स में भी समा जाए। बता दें कि यह काम किसी प्रोफेशनल टूल जैसा करता है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
प्रेशर सेट करते ही भर जाएगा हवा
सफर के दौरान सबसे ज्यादा डर टायर पंचर होने या हवा कम होने का रहता है। Vayu Cop में एक तगड़ा 150 PSI टायर इन्फ्लेटर दिया गया है जो कार या बाइक के टायर में मिनटों में हवा भर देता है। अच्छी बात यह है कि इसमें डिजिटल डिस्प्ले है। यानी आपको बस प्रेशर सेट करना है और हवा भरते ही यह अपने आप बंद हो जाएगा। ज्यादा हवा भरने की कोई टेंशन ही नहीं। वहीं, अगर पुरानी बैटरी की वजह से कार स्टार्ट नहीं हो रही, तो मैकेनिक को बुलाने की जरूरत नहीं है। इसमें 12V बैटरी जंप स्टार्टर दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपनी गाड़ी को खुद ही झटपट स्टार्ट कर सकते हैं।
वैक्यूम क्लीनर और एयर ब्लोअर भी साथ
सिर्फ सड़क पर ही नहीं यह गैजेट कार के अंदर की सफाई में भी आपका बेस्ट फ्रेंड साबित होगा। इसमें 5000Pa की ताकत वाला वैक्यूम क्लीनर और धूल उड़ाने के लिए एयर ब्लोअर भी लगा है। सीटों के नीचे फंसी चिप्स की गंदगी हो या डैशबोर्ड की धूल, यह सब कुछ चुटकियों में साफ कर देता है। इतना ही नहीं, अगर आप कहीं कैंपिंग पर हैं और फोन की बैटरी खत्म हो जाए तो इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करके अपना स्मार्टफोन चार्ज कर सकते हैं। रात के अंधेरे में टायर बदलना हो या रास्ता देखना हो, इसकी LED टॉर्च और SOS लाइट बड़े काम आती है।
इतनी है इस गजट की कीमत
लुक के मामले में यह काफी प्रीमियम और स्टाइलिश है जिसे मैटेलिक ग्रे फिनिश दी गई है। इसमें शोर कम करने के लिए मॉडर्न BLDC मोटर लगाई गई है जो इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है। बता दें कि कंपनी ने इस ऑल-इन-वन गैजेट को 5,999 रुपये में लॉन्च किया है। साथ ही आपको 12 महीने की वारंटी भी मिलती है। आप इसे Portronics की वेबसाइट, Amazon, Flipkart या अपने नजदीकी स्टोर से खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर, अगर आप अक्सर ड्राइव पर जाते हैं तो यह गैजेट आपकी कार के लिए सबसे जरूरी चीज साबित हो सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


