2.5 सेकेंड में 100 की रफ्तार! पोर्शे लाई 10 मिनट की चार्जिंग में 300km चलने वाली कार; रेंज 600 KM+
लग्जरी कार निर्माता पोर्शे ने भारतीय मार्केट में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक 'कायने' (Cayenne) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे दो दमदार ऑप्शंस- कायने इलेक्ट्रिक और टॉप-एंड कायने टर्बो इलेक्ट्रिक में पेश किया है।

लग्जरी कार बनाने वाली मशहूर जर्मन कंपनी पोर्शे ने भारतीय मार्केट में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक 'कायने' (Cayenne) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे दो दमदार ऑप्शंस- कायने इलेक्ट्रिक और टॉप-एंड कायने टर्बो इलेक्ट्रिक में पेश किया है। यह नई SUV लग्जरी और जबरदस्त परफॉर्मेंस का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। कंपनी ने 30 सितंबर से ही भारत में ग्राहकों को इसकी डिलीवरी देनी भी शुरू कर दी है। बता दें कि स्टैंडर्ड कायने इलेक्ट्रिक की एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये से शुरू होती है। जबकि दमदार टर्बो मॉडल की कीमत 2.27 करोड़ रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं कार की खासियतों के बारे में विस्तार से।
रफ्तार और पावर का असली धमाका
परफॉर्मेंस के मामले में यह इलेक्ट्रिक SUV किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं है। इसके बेस मॉडल में 113 kWh की बैटरी दी गई है, जो 408bhp की पावर देती है। यह कार केवल 4.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, इसका कायने टर्बो मॉडल तो रिकॉर्ड तोड़ता है। यह 1,156bhp की पावर और 1,150 Nm का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करता है। टर्बो वैरिएंट सिर्फ 2.5 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Porsche Cayenne EV
₹ 1.76 - 2.26 करोड़
Lotus Emeya
₹ 2.34 करोड़
Mercedes-Benz Maybach EQS
₹ 2.28 - 2.63 करोड़
Mercedes-Benz EQE
₹ 1.41 करोड़
Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.33 - 1.48 करोड़
BMW iX
₹ 1.4 करोड़
रेंज और सुपरफास्ट चार्जिंग का मजा
कायने इलेक्ट्रिक में 113 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर बेस मॉडल में करीब 642 किमी और टर्बो मॉडल में 623 किमी की जबरदस्त ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें 390 kW की डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह सिर्फ 16 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है। फास्ट चार्जर से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में यह कार लगभग 300 किमी से ज्यादा चलने लायक चार्ज हो जाती है। साथ ही, भारत में पहली बार पोर्श इसमें 11 kW की वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है।
दमदार लुक और केबिन स्पेस
डिजाइन की बात करें तो इसमें पोर्श का जाना-पहचाना एयरोडायनामिक SUV लुक मिलता है। इसमें आगे की तरफ बंद ग्रिल और सिग्नेचर फोर-पॉइंट LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार का व्हीलबेस 3,023 mm का है, जिससे केबिन के अंदर काफी शानदार स्पेस मिलता है। स्टोरेज के लिए इसमें पीछे 781 लीटर की बड़ी डिग्गी और आगे की तरफ 90 लीटर की अलग जगह दी गई है। यह कार 3,000 किलो तक का वजन आसानी से खींच सकती है।
हाई-टेक फीचर्स और सेफ्टी
अंदर से यह SUV किसी साइंस-फिक्शन स्पेसशिप जैसी दिखती है। इसमें 14.5-इंच की बड़ी कर्व्ड टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैसेंजर के लिए अलग से 14.9-इंच की स्क्रीन का ऑप्शन दिया गया है। केबिन में वेंटिलेटेड सीट्स, फोर-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 2D सराउंड व्यू कैमरा, लेन चेंज असिस्ट और स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।


