Hindi Newsऑटो न्यूज़PLI Auto scheme attracts investment of Rs 35,657 crore, sales of Rs 32,879 crore till Sep 2025, check all details
इस स्कीम ने मचाया धमाल! ₹35657 करोड़ के निवेश से 48000 से ज्यादा को रोजगार, अब जब्त होगी इन कंपनियों की बैंक गारंटी

इस स्कीम ने मचाया धमाल! ₹35657 करोड़ के निवेश से 48000 से ज्यादा को रोजगार, अब जब्त होगी इन कंपनियों की बैंक गारंटी

संक्षेप:

भारतीय बाजार में PLI ऑटो स्कीम का बड़ा असर देखने को मिला है। PLI ऑटो स्कीम के तहत 35,657 करोड़ के निवेश से लगभग 48,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा हुई हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर साझा की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 01, 2026 12:06 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई सरकार की PLI (Production Linked Incentive) ऑटो स्कीम अब जमीन पर असर दिखा रही है। सितंबर 2025 तक इस स्कीम के तहत 35,657 करोड़ का निवेश, 32,879 करोड़ की बिक्री और करीब 48,974 नई नौकरियों का सृजन हो चुका है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर साझा की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:आज आखिरी दिन... मारुति की इन 3 कारों को ₹2.40 लाख सस्ते में खरीदने का मौका

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Ninja ZX-10R

Kawasaki Ninja ZX-10R

₹ 20.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM RC 200

KTM RC 200

₹ 2.15 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Triumph Street Triple

Triumph Street Triple

₹ 10.86 - 13.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Triumph Tiger 900

Triumph Tiger 900

₹ 14.4 - 16.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Triumph Rocket 3

Triumph Rocket 3

₹ 24.03 - 24.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या है PLI ऑटो स्कीम?

PLI यानी प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (Production Linked Incentive) योजना का मकसद भारत में ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स का लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना, आयात पर निर्भरता कम करना और मेक-इन-इंडिया (Make in India) को बढ़ावा देना है। यह स्कीम 2023-24 से 2027-28 तक लागू रहेगी।

EV सेगमेंट को मिला सबसे ज्यादा फायदा

PLI ऑटो स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को खास तौर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। अब तक सरकार ने कई सेगमेंट में इंसेंटिव जारी किया है। इसमें 10.42 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (e-2W), 2.38 लाख इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन (e-3W), 79,540 इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन (e-4W) और 1,391 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।

इससे साफ है कि भारत में EV मैन्युफैक्चरिंग और अपनाने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। टाटा (Tata), महिंद्रा (Mahindra), बजाज (Bajaj) जैसी कंपनियों को इंसेंटिव मिला। फाइनेंशियल इयर 2024-25 के लिए सरकार ने अब तक 1,999.94 करोड़ का इंसेंटिव जारी किया है।

इसका लाभ जिन बड़ी कंपनियों को मिला है, उनमें टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), TVS मोटर, ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) शामिल हैं। अब तक कुल मिलाकर 2,321.94 करोड़ का इंसेंटिव दिसंबर 2025 तक वितरित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:आज आखिरी दिन... मारुति की इन 3 कारों को ₹2.40 लाख सस्ते में खरीदने का मौका

निवेश न करने वाली कंपनियों पर सरकार सख्त

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि जो कंपनियां स्कीम के तहत दो साल में एक भी रुपये का निवेश नहीं कर पाईं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकार 10 कंपनियों की बैंक गारंटी जब्त करने की तैयारी में है, बाकी कंपनियों को तब तक राहत, जब तक वे न्यूनतम निवेश सीमा को पूरा करती हैं। सरकार का कहना है कि इंसेंटिव सिर्फ उन्हीं कंपनियों को मिलेगा जो निवेश, बिक्री और DVA (Domestic Value Addition) के नियम पूरे करेंगी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।