पेट्रोल, डीजल ₹3 महंगा हुआ, अब ये 5 CNG कार देंगे राहत; 35Km का माइलेज, कीमत ₹4.82 लाख से शुरू

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का इजाफा हो चुका है। वहीं, न्यूज प्लेटफॉर्म से लेकर सोशल मीडिया तक, सभी जगह इस बात की चर्चा है कि जल्द ही इनकी कीमतें और भी बढ़ने वाली हैं। हम आपको ऐसी 5 CNG कारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 4.82 लाख रुपए से शुरू हैं। वहीं, इनका माइलेज 35Km/Kg तक है।

पेट्रोल, डीजल ₹3 महंगा हुआ, अब ये 5 CNG कार देंगे राहत; 35Km का माइलेज, कीमत ₹4.82 लाख से शुरू

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का इजाफा हो चुका है। वहीं, न्यूज प्लेटफॉर्म से लेकर सोशल मीडिया तक, सभी जगह इस बात की चर्चा है कि जल्द ही इनकी कीमतें और भी बढ़ने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों के फ्यूल कम खर्च करने की अपील की है। साथ ही, उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल से चलने की बात भी कही। ऐसे में अब CNG कार लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकती है। CNG का माइलेज पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में ज्यादा होता है। वहीं, पेट्रोल की तुलना में CNG करीब 18 रुपए सस्ती भी है। सरकार ने CNG को भी 2 रुपए प्रति किलो महंगा किया है। ऐसे में हम आपको ऐसी 5 CNG कारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 4.82 लाख रुपए से शुरू हैं। वहीं, इनका माइलेज 35Km/Kg तक है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. Maruti Suzuki Celerio
माइलेज: 35.60 Km/Kg, कीमत: 5.98 लाख रुपए
नई सेलेरियो में नया K10C डुअलजेट 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। ये स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आता है। ये इंजन 66 hp का पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा है। कार के अंदर फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन दिया है। इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। सीट और अपहोल्स्ट्री मेटेरियल बेसिक है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट के साथ कुल 12 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 6 - 8.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.79 - 15.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q5

Audi Q5

₹ 64.9 - 70.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Panamera

Porsche Panamera

₹ 1.7 - 2.34 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

2. Maruti Suzuki Wagon R
माइलेज: 34.05 Km/Kg, कीमत: 5.89 लाख रुपए
पिछले कई महीनों से वैगनआर मारुति की मोस्ट सेलिंग कार है। मारुति की वैगनआर हैचबैक 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह CNG (1.0L) में 34.05km और Petrol AGS (1.0L) में 25.19kmpl का माइलेज देती है। इसमें पहले की तुलना में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई वैगनआर में हिल होल्ड असिस्ट (स्टैंडर्ड), 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सिक्योरिटी अलार्म, फ्रंट फॉग लैंप, बजर के साथ सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक सहित 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होंगे।

3. Maruti Suzuki Dzire
माइलेज: 33.73 Km/Kg, कीमत: 8.03 लाख रुपए
मारुति डिजायर में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो CNG मोड पर 70hp की पावर 102Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड MT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं, इसका माइलेज 33.73 km/kg है। इसके CNG टैंक की कैपेसिटी 55 लीटर है। मारुति डिजायर के CNG वैरिएंट को VXi और ZXi में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 8.74 लाख रुपए से 9.84 लाख रुपए तक है। इसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

4. Maruti Suzuki Swift
माइलेज: 32.85 Km/Kg, कीमत: 7.45 लाख रुपए
कंपनी ने न्यू जेन स्विफ्ट में एकदन नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड Z-सीरीज पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है। यह 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क पैदा जनरेट करा है। इसने 4-सिलेंडर K-सीरीज यूनिट को रिप्लेस किया है। नए इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी फ्यूल इफीसियंसी 32.85 किमी/किलोग्राम तक है। स्विफ्ट CNG की कीमतों की बात करें तो इसे 3 वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

5. Maruti Suzuki Alto K10
माइलेज: 31.59 Km/Kg, कीमत: 4.82 लाख रुपए
इस बजट कार में BS6 नॉर्म्स से लैस 1-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसको CNG मोड पर चलाने में यह इंजन 41 पीएस की पावर और 60 एनएम का टॉर्क देता है। मारुति ऑल्टो K10 की फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के कनेक्ट हो सकता है। इसमें कीलैस एंट्री और फ्रंट पावर विंडो भी है। इसमें पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।