
क्यों खास है पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की ये टेस्ला कार? ये बातें आपको चौंका देंगी
पेटीएम फाउंडर (Paytm Founder) विजय शेखर शर्मा ने हाल ही में टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) की डिलीवरी ली है। ये कार कई मायने में खास है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
पेटीएम (Paytm) के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने आखिरकार अपनी नई टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) की डिलीवरी ले ली है। उन्होंने यह इलेक्ट्रिक SUV ग्लेशियर ब्लू कलर में खरीदी है, जो भारत में काफी प्रीमियम और रयर शेड माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि शर्मा 2016 में टेस्ला मॉडल 3 (Tesla Model 3) के पहले बैच के रिजर्वेशन होल्डर्स में से थे और लगभग 9 साल बाद अब उन्हें टेस्ला (Tesla) का मालिक बनने का मौका मिला है। वे गुरुग्राम स्थित नए टेस्ला डिलीवरी सेंटर (Tesla Delivery Centre) पर अपनी कार लेते नजर आए, जहां डिलीवरी खुद टेस्ला इंडिया (Tesla India) के जनरल मैनेजर शरद अग्रवाल ने दी।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y)
टेस्ला (Tesla) की भारत में असली शुरुआत है। टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) ने भारत में जुलाई 2025 में एंट्री की और लॉन्च होते ही यह प्रीमियम EV बाजार में छा गई। भारत में यह कार दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें स्टैंडर्ड (Standard -RWD), लॉन्ग रेंज (Long Range) इसका एक्स-शोरूम प्राइस 59.89 लाख रुपये से शुरू होता है।
मॉडल 3 (Model 3) के प्लेटफॉर्म पर बनी यह कार ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और स्पेशियस केबिन के साथ आती है, जिससे यह परिवारों के बीच काफी पॉपुलर है।
बैटरी + रेंज = लंबी दूरी का भरोसा
टेस्ला मॉडल Y RWD (Tesla Model Y RWD) में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। इसके स्टैंडर्ड (Standard) वैरिएंट में 60 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 500 km है। इसके लॉन्ग रेंज (Long Range) में 75kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 622km है।
इसमें 295 bhp का सिंगल रियर-मोटर सेटअप मिलता है। यह 0-100 kmph सिर्फ 5.9 सेकेंड में पकड़ लेती है। टेस्ला सुपरचार्जर (Tesla Supercharger) नेटवर्क से सिर्फ 15 मिनट चार्ज में 238–267 km तक की रेंज मिल जाती है।
टेस्ला मॉडल Y: टेक्नोलॉजी का पावरहाउस
मॉडल Y टेस्ला (Model Y Tesla) की पहचान — मिनिमलिज्म और हाई-टेक इंटीरियर को बखूबी दिखाती है। इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल ग्लास रूफ, 15.4-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन, रियर सीटों के लिए 8-इंच डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, पावर टेलगेट, अकॉस्टिक ग्लास के साथ बेहतरीन नॉइज इंसुलेशन मिलता है। टेस्ला (Tesla) के क्लीन और फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर इसे बाकी EVs से अलग बनाते हैं।
विजय की टेस्ला लेने की कहानी क्यों खास?
वे भारत में टेस्ला (Tesla) को सबसे पहले सपोर्ट करने वालों में रहे हैं। 2016 में उन्होंने मॉडल 3 प्री-बुक की थी, जो उनकी टेक्नोलॉजी और EV एडवांसमेंट के प्रति दिलचस्पी को दिखाती है। सीधे टेस्ला इंडिया (Tesla India) के टॉप मैनेजमेंट से डिलीवरी पाना, उनकी इस खरीद को और खास बनाता है।
टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) भारत के EV बाजार में गेम-चेंजर टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का नया अध्याय है। विजय शेखर शर्मा की डिलीवरी से यह साफ है कि टेस्ला (Tesla) अब भारत में तेजी से अपने प्रेजेंस को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




