मेरी टॉप 3 की लिस्ट में हैं 5 स्टार रेटिंग वाली ये eSUV, बड़ों के साथ बच्चे भी सेफ, मारुति भी शामिल

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में महिंद्रा और टाटा के साथ मारुति सुजुकी की भी एक गाड़ी मौजूद है। इन इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत NCAP क्रैश टेस्ट के अडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 5 स्टार रेटिंग मिली है। आइए डीटेल में जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

मेरी टॉप 3 की लिस्ट में हैं 5 स्टार रेटिंग वाली ये eSUV, बड़ों के साथ बच्चे भी सेफ, मारुति भी शामिल

इंडियन मार्केट में इस वक्त एक से बढ़कर एक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी मौजूद हैं। इनमें से बेस्ट सेफ्टी फीचर और रेटिंग वाली किसी एक एसयूवी को चुनना काफी मुश्किल काम हो सकता है। करीब-करीब हर इलेक्ट्रिक एसयूवी में तगड़े सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। अगर मेरी बात करें, तो मैं भी इनमें से किसी एक चुनने में थोड़ा कन्फ्यूज हो सकता हूं। हालांकि, मैंने टॉप 3 ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें मैं अपना फाइनल डिसीजन लेने से पहले जरूर देखना चाहूंगा। इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में महिंद्रा और टाटा के साथ मारुति सुजुकी की भी एक गाड़ी मौजूद है। इन इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत NCAP क्रैश टेस्ट के अडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 5 स्टार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं इन ई एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Tata Harrier.ev

मुझे टाटा हैरियर ईवी काफी पसंद है। यह फैमिली की सेफ्टी का खास ख्याल रखती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को अडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसका टोटल सेफ्टी स्कोर 81 में से 77 है। इसे अडल्ट प्रोटेक्शन में 32 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी में 45 पॉइंट मिले हैं। Harrier.ev Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इसमें 20 से अधिक फीचर्स के साथ लेवल 2 ADAS सिस्टम लगा है। इनमें AEB (कार, पेडेस्ट्रियन, साइकलिस्ट), स्टॉप एंड गो के साथ ACC, लेन असिस्ट, TSR, ISA, 540° कैमरा और कार के नीचे देखने के लिए ट्रांसपेरेंट मोड शामिल हैं। इसके अलावा हैरियर.ईवी में कंपनी DVR के साथ डिजिटल IRVM, AVAS, 6 एयरबैग और 7th knee एयरबैग (टॉप ट्रिम्स), i-VBAC के साथ ESP, वाइपिंग के साथ डिस्क ब्रेक, TPMS, हिल होल्ड और डिसेंट, ISOFIX और SOS फंक्शन भी ऑफर कर रही है।

हैरियर ईवी

Mahindra XEV 9E

भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में इसे भी 81 में से 77 का टोटल स्कोर मिला है। अडल्ट सेफ्टी में इसे 32 मे से 32 और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 पॉइंट मिले हैं। महिंद्रा की यह ई एसयूवी INGLO प्लेटफॉर्म के साथ आती है, जो अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ वाले बोरोन स्टील का बना है। साथ ही इसमें लेवल 2+ ADAS (5 रडार + 1 कैमरा), ऑटोनोमस इमर्जेंसी ब्रेकिंग, ACC, लेन कीप असिस्ट, ऑटो लेन चेंज और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन भी शामिल हैं। इसमें रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, सिक्योर 360 सिस्टम, 360° कैमरा + रिमोट डैशकैम, ड्राइवर मॉनिटरिंग (आईडेंटिटी), 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और हायर ट्रिम्स में 7th knee एयरबैग, ईएसपी + एबीएस के साथ ईबीडी, ISOFIX माउंट्स, TPMS (इंडिविजुअल डिस्प्ले), ऑल-वील डिस्क ब्रेक + ईपीबी और स्पीड अलर्ट भी दिए गए हैं।

Maruti Suzuki e Vitara

भारत NCAP के अडल्ट प्रोटेक्शन टेस्ट में ई-विटारा को 32 में से 31.49 पॉइंट मिले है। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी में इसने 49 में से 43 पॉइंट हासिल किए। इसका टोटल स्कोर 81 में से 74.49 रहा। मारुति सुजुकी ई विटारा HEARTECT-ई प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें 7 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। इसमें कंपनी लेवल 2 ADAS, 360° कैमरा, AVAS और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें चार डिस्क ब्रेक, TPMS, ISOFIX और SOS बटन भी मौजूद हैं।

डिस्क्लेमर: यहां मैंने जिन गाड़ियों के बारे में आपको बताया है, उन्हें मैंने अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के आधार चुना है। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।