कार में 5-स्टार होटल वाली फील! फिर भी 30 दिनों में मिले सिर्फ 30 ग्राहक, जानिए डिटेल्स
किआ की लग्जरी एमपीवी कार्निवाल को बीते महीने यानी जून, 2026 में निराशा हाथ लगी। बता दें कि जून के पूरे 30 दिनों में किआ कार्निवाल (Kia Carnival) को सिर्फ 30 नए लोगों ने खरीदा।

किआ की कारों को बीते महीने यानी जून, 2026 में लोगों ने ताबड़तोड़ खरीदा। बता दें कि इस दौरान कंपनी की पॉपुलर एसयूवी सेल्टोस को करीब 10,000 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इसी दौरान कंपनी की लग्जरी एमपीवी कार्निवाल को निराशा हाथ लगी। बता दें कि जून के पूरे 30 दिनों में किआ कार्निवाल (Kia Carnival) को सिर्फ 30 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान कार्निवाल की बिक्री 36 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 47 यूनिट था। आइए जानते हैं इस एमपीवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू
Tesla Model Y
₹ 59.89 - 61.99 लाख
Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख
MG M9 EV
₹ 75.9 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
कुछ ऐसी है डिजाइन
किआ कार्निवाल भारत की सबसे शानदार और लग्जरी MPV मानी जाती है। इसके डिजाइन की बात करें तो यह सड़क पर किसी चलते-फिरते महल जैसी दिखती है। इसकी लंबी बॉडी, बड़ी ग्रिल और स्टाइलिश एलईडी लाइट्स इसे भीड़ से एकदम अलग बनाती हैं। इसके फीचर्स इतने कमाल के हैं कि आपको किसी 5-स्टार होटल जैसा फील आएगा। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए रिक्लाइनिंग 'वीआईपी' सीटें, दो सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन और प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है।
सेफ्टी भी है दमदार
सेफ्टी के मामले में किआ ने कार्निवाल में कोई ढिलाई नहीं बरती है। इसमें सेफ्टी के लिए चारों तरफ एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं जो इतनी बड़ी गाड़ी को पार्क करना आसान बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिलता है जो सड़क पर अचानक कोई रुकावट आने पर ब्रेक लगाने या लेन में रहने में मदद करता है। गाड़ी की बनावट को काफी मजबूत रखा गया है ताकि सफर के दौरान परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहे।
दमदार है कार का पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो कार्निवाल में 2.2-लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन काफी ताकतवर है और करीब 193bhp की पावर और 441 Nm का भारी-भरकम टॉर्क पैदा करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बता दें कि इस कार में ग्राहकों को 14 से 15 किलोमीटर तक का माइलेज मिल जाता है। भारतीय मार्केट में इस एमपीवी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये के आसपास है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


