Hindi Newsऑटो न्यूज़Ola, Uber, Rapido rival Bharat Taxi set to launch soon, Check its key features
ड्राइवर को मिलेगा 100% किराया, Ola-Uber से ज्यादा कमाई; तहलका मचाने आया ‘भारत टैक्सी’ ऐप; जानिए क्या कुछ होगा खास?

ड्राइवर को मिलेगा 100% किराया, Ola-Uber से ज्यादा कमाई; तहलका मचाने आया ‘भारत टैक्सी’ ऐप; जानिए क्या कुछ होगा खास?

संक्षेप:

भारत में पहला ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव मॉडल पर चलने वाला ऐप भारत टैक्सी (Bharat Taxi) लॉन्च होने जा रहा है, जो ड्राइवरों को निजी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Dec 02, 2025 10:47 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत में राइड-हेलिंग मार्केट लंबे समय से Ola, Uber और Rapido के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। लेकिन, अब तस्वीर बदलने वाली है। देश में पहला ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव मॉडल पर चलने वाला ऐप भारत टैक्सी (Bharat Taxi) लॉन्च होने जा रहा है, जो ड्राइवरों को निजी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करेगा। सरकार ने संसद में बताया कि यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को बेहतर कमाई, ज्यादा अधिकार और पूरी पारदर्शिता देगा। यह ऐप जल्द ही पूरे देश में ओला (Ola) और ऊबर का सीधा मुकाबला करेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:कुछ घंटे में खत्म हो जाएगा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक ई विटारा SUV का इंतजार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 5.64 - 7.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.85 - 8.26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.41 - 12.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.76 - 14.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.98 - 8.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दुनिया का पहला नेशनल मोबिलिटी कोऑपरेटिव

भारत टैक्सी (Bharat Taxi) को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (Sahkar Taxi Cooperative Ltd.) चलाएगा, जो एक मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव है, जिसमें किसी सरकारी एजेंसी की हिस्सेदारी नहीं है।

सबसे खास बात इस ऐप के मालिक ड्राइवर ही होंगे। ड्राइवर 100% किराया रखेंगे और ड्राइवरों का बोर्ड में प्रतिनिधित्व होगा। हर साल डिविडेंड और मुनाफे में हिस्सा मिलेगा। इसके अलावा कोई कमीशन नहीं और कोई कटौती नहीं होगी। अभी तक 51,000 से अधिक ड्राइवर दिल्ली और सौराष्ट्र में रजिस्टर हो चुके हैं, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म बन गया है।

सॉफ्ट लॉन्च शुरू: दिल्ली और गुजरात में ट्रायल

2 दिसंबर से भारत टैक्सी (Bharat Taxi) ऐप का सॉफ्ट लॉन्च दिल्ली और गुजरात में शुरू हो चुका है। ये ऐप एंड्रॉएड (Android) ऐप प्ले स्टोर (Play Store) पर उपलब्ध है और iOS ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। ऐप में दोपहिया, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और चारपहिया सभी को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा, जिससे फर्स्ट-माइल और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की बड़ी समस्या दूर होगी।

भारत टैक्सी की खासियत

इस ऐप को खासतौर पर पारदर्शिता, सुरक्षा और आसान यूजर-एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आसान और फास्ट राइड बुकिंग का ऑप्शन मिलेगा। इसमें सिंपल इंटरफेस, आसान नेविगेशन और कम स्टेप्स में राइड बुकिंग मिलेगी।

फेयर, लाइव ट्रैकिंग और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट

इसका फेयर बिल्कुल पारदर्शी होगा। इसमें कोई हिडेन चार्ज नहीं लगेगा। इसकी कीमतों का पूरा कंट्रोल कोऑपरेटिव मॉडल के हाथ में होगा। देश की विविधता को ध्यान में रखकर इसमें कई भाषाओं का विकल्प शामिल होगा।

24×7 सपोर्ट, सेफ्टी और वेरिफाइड ड्राइवर

किसी भी समस्या पर तुरंत सहायता मिलेगी। इसमें ड्राइवर और यात्री दोनों को 24×7 सपोर्ट मिलेगा। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के साथ पार्टनरशिप की जाएगी और मजबूत सेफ्टी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।

कौन-कौन से वाहन होंगे?

इसमें सभी तरह के वाहनों को शामिल किया गया है। इसमें स्कूटर, बाइक, ऑटो, कैब सब एक ही ऐप में होंगे।

ये भी पढ़ें:कुछ घंटे में खत्म हो जाएगा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक ई विटारा SUV का इंतजार

पूरी तरह कोऑपरेटिव फंडिंग

इस प्लैटफॉर्म को भारत की 8 प्रमुख कोऑपरेटिव संस्थाओं का समर्थन है, जिसमें IFFCO , NCDC, GCMMF (Amul), NABARD, NDDB, NCEL, Kribhco और Sahkar Bharati शामिल है। यह पूरी तरह कोऑपरेटिव-फंडेड मॉडल है और इसमें सरकार का कोई हिस्सा नहीं है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।