
मेक-इन-इंडिया एनर्जी सॉल्यूशन: Ola Shakti को मिला BIS सर्टिफिकेशन, जल्द शुरू होगी डिलीवरी
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने घरेलू बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) Ola Shakti के लिए Bureau of Indian Standards (BIS) से सर्टिफिकेशन और लाइसेंस हासिल कर लिया है। यह भारत के एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने घरेलू बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) Ola Shakti के लिए Bureau of Indian Standards (BIS) से सर्टिफिकेशन और लाइसेंस हासिल कर लिया है। यह भारत के एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह देश का पहला रेजिडेंशियल BESS है जिसे पूरी तरह भारत में डिजाइन, इंजीनियर और मैन्युफैक्चर किया गया है। ओला शक्ति 4680 भारत सेल से लैस 6kW/9.1kWh बैटरी पैक के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, BIS सर्टिफिकेशन के तहत इस सिस्टम को कई सख्त इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल सेफ्टी टेस्ट से गुजरना पड़ा।
कई जरूरी टेस्टिंग से गुजारा गया
कंपनी ने बताया कि Ola Shakti को सिर्फ बेसिक सेफ्टी टेस्ट ही नहीं बल्कि एनवायरनमेंटल स्ट्रेस टेस्टिंग, साउंड प्रेशर हैजर्ड और मैकेनिकल हैजर्ड असेसमेंट जैसे जरूरी टेस्टिंग से भी गुजारा गया है। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा कि 9.1kWh वैरिएंट को BIS सर्टिफिकेशन मिलने के बाद अब कंपनी अपने पहले रेजिडेंशियल BESS यूनिट्स की डिलीवरी के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके मुताबिक, यह प्रोडक्ट इस बात की झलक है कि भारत आने वाले समय में ऊर्जा को कैसे स्टोर और इस्तेमाल करेगा।
क्या कहती है कंंपनी
ओला का कहना है कि Ola Shakti सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं बल्कि भारत को एनर्जी सेल्फ-रिलायंस की दिशा में आगे ले जाने का एक अहम हिस्सा है। यह सिस्टम घरों, खेतों और बिजनेस यूजर्स के लिए भरोसेमंद, किफायती और स्मार्ट एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन पेश करता है। इसमें 0 मिलीसेकंड का इंस्टेंट चेंजओवर टाइम मिलता है। यानी बिजली जाते ही बिना किसी रुकावट के पावर सप्लाई शुरू हो जाती है। यह 170V से 270V तक के वाइड इनपुट वोल्टेज रेंज पर काम करता है।
कब शुरू होगी डिलीवरी
बता दें कि Ola Shakti 3kW/5.2kWh वैरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है। जबकि 6kW/9.1kWh वैरिएंट 2,49,999 रुपये में मिलेगा। यह सिस्टम एयर कंडीशनर, फ्रिज, इंडक्शन कुकर, फार्म पंप और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट जैसे डिवाइसेज को आसानी से पावर दे सकता है। इसे कंपनी की वेबसाइट और Ola Electric स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। बता दें कि 9.1kWh वैरिएंट की डिलीवरी जनवरी 2026 के आखिर से शुरू होगी जबकि 5.2kWh वैरिएंट की डिलीवरी फरवरी 2026 के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




