ओला का धमाका! ₹1.29 लाख में लॉन्च किया 320Km रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर; जानिए खासियत

Apr 13, 2026 03:30 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एक बार फिर से खलबली मचा दी है। कंपनी ने अपना नया Ola S1 X+ 5.2 kWh वैरिएंट लॉन्च किया है। यह आम बजट वाले ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

ओला का धमाका! ₹1.29 लाख में लॉन्च किया 320Km रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर; जानिए खासियत

ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एक बार फिर से खलबली मचा दी है। कंपनी ने अपना नया Ola S1 X+ 5.2 kWh वैरिएंट लॉन्च किया है। यह आम बजट वाले ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ओला की अपनी बनाई हुई 'भारत सेल' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये रखी है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ इस महीने के बीच तक ही है। आइए जानते हैं लॉन्च हुए नए स्कूटर के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ola Electric S1 Air

Ola Electric S1 Air

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ampere Magnus Neo

Ampere Magnus Neo

₹ 86,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2T

Okaya EV Faast F2T

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2B

Okaya EV Faast F2B

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

320 किमी का मिलेगा रेंज

परफॉर्मेंस के मामले में यह स्कूटर बड़े-बड़े पेट्रोल स्कूटर्स को टक्कर देता है। इसमें 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर लगी है। इसकी बदौलत यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 320 किलोमीटर (IDC रेंज) तक दौड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड भी 125 किमी प्रति घंटा है, जो इसे शहर के ट्रैफिक और खुली सड़कों पर सबसे तेज स्कूटर्स की कतार में खड़ा कर देती है।

टेक्नोलॉजी भी है दमदार

टेक्नोलॉजी की बात करें तो यह ओला के नए Gen 3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इसके लिए 'ब्रेक-बाय-वायर' सिस्टम और फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। अब ओला की S1 सीरीज में ग्राहकों के पास अपनी जरूरत के हिसाब से चुनने के लिए ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं। इसमें 2 kWh वाली बैटरी के अलावा नया 5.2 kWh वाला दमदार ऑप्शन शामिल है।

क्या कहती है कंपनी

लॉन्च के मौके पर ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा कि इस नए मॉडल के साथ वे अपनी सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी को आम जनता के लिए बड़े पैमाने पर ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल वो अपने सबसे एडवांस प्रोडक्ट्स के लिए करते हैं, अब वही आम ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। कुल मिलाकर, अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं जो लुक में स्टाइलिश हो, चलाने में सुपरफास्ट हो और रेंज की कोई टेंशन न हो तो यह नया ओला स्कूटर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

(फोटो क्रेडिट- ‘X’)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।