रियल रेंज ने खोली ओला रोडस्टर X+ की पोल! फुल चार्ज पर सिर्फ इतने KM दौड़ पाई; दावे से 53Km कम

May 06, 2026 05:50 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

जब इस टेस्ट को शुरू किया, तो बैटरी पूरी तरह चार्ज थी और स्क्रीन पर 183Km की राइडिंग रेंज दिखा रही थी। 90% बैटरी होने पर, स्क्रीन पर 166Km की रेंज दिखाई दे रही थी। जब इस टेस्ट के आखिर में पहुंचे और बैटरी 30% रह गई, तो स्क्रीन पर 59Km की रेंज दिखाई दे रही थी।

रियल रेंज ने खोली ओला रोडस्टर X+ की पोल! फुल चार्ज पर सिर्फ इतने KM दौड़ पाई; दावे से 53Km कम

ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स भले ही पिछले कुछ सालों में फिसली है, लेकिन आज भी ज्यादा रेंज देने वाले मॉडल में वो सबसे आगे है। इतना ही नहीं, कंपनी के पोर्टफोलियो में रोडस्टर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सबसे ज्यादा रेंज देने वाला मॉडल भी है। रोडस्टर X+ को कंपनी की लाइन-अप में परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस वाली मोटरसाइकिल के तौर पर पेश किया गया है। इस बाइक में तीन राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट के साथ आती है। ऐसे में इस ई-मोटरसाइकिल का रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट किया गया।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ईको मोड में यह इसकी टॉप स्पीड 42Km/h तक है। वहीं, ट्रैफिक कंडीशन में ये मोड काफी काम आता है। दूसरी तरफ, नॉर्मल मोड डेली राइड के दौरान इस्तेमाल के लिए ज्यादा नैचुरल लगता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 80Km/h तक जाती है। वहीं, स्पोर्ट मोड सबसे तेज है। जब बैटरी पूरी तरह चार्ज होती है, तो यह काफी दमदार एक्सपीरियंस देता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ola Electric Roadster X

Ola Electric Roadster X

₹ 99,999 - 1.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric Roadster

Ola Electric Roadster

₹ 1.05 - 1.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 87,878 - 95,465

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.62 - 2.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ओला रोडस्टर X+ (4.5kWh) का रियल रेंज टेस्ट
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका नॉर्मल मोड में राइडिंग रेंज का टेस्ट किया जिसमें उसने 130Km की अच्छी रेंज हासिल की। ​​जब इस टेस्ट को शुरू किया, तो बैटरी पूरी तरह चार्ज थी और स्क्रीन पर 183Km की राइडिंग रेंज दिखा रही थी। 90% बैटरी होने पर, स्क्रीन पर 166Km की रेंज दिखाई दे रही थी। जब इस टेस्ट के आखिर में पहुंचे और बैटरी 30% रह गई, तो स्क्रीन पर 59Km की रेंज दिखाई दे रही थी।

15% चार्ज रह जाने पर बाइक अपने-आप ईको मोड में चली गई और जब बैटरी 1% रह गई, तो वह बंद हो गई। इस दौरान स्क्रीन पर 'बैटरी लो' (battery low) का अलर्ट मिलने लगा था। बैटरी का % कम होने के साथ-साथ हमने कितने किलोमीटर की राइडिंग पूरी की, उसकी जानकारी नीचे दी गई है।

ओला रोडस्टर X+ का नॉर्मल मोड में टेस्ट
बैटरी %तय की गई दूरी
90%13Km
80%28Km
70%43Km
60%55Km
50%70Km
40%82Km
30%95Km
20%108Km
10%119Km
1%130Km

ओला मोटरसाइकिल की 130Km की रियल वर्ल्ड रेंज काफी बेहतर है। हालांकि, कंपनी के दावे के मुताबिक नॉर्मल मोड में इसकी रेंज 183Km है। यानी ये दावे की रेंज से 53Km कम दौड़ी। घर पर चार्ज करने में काफी ज्यादा समय लगता है। 4.5kWh की बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 8 घंटे लगते हैं। होम चार्जर सीट के नीचे बड़े आराम से फिट हो जाता है। इसे हटाकर आप सीट के नीचे 3.7 लीटर की स्टोरेज स्पेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रियल वर्ल्ड रेंज का टेस्ट शुरू करने से पहले, इस बाइक की बैटरी को पूरी तरह चार्ज किया गया। टायरों में हवा का प्रेशर उतना ही रखा, जितना कि मैन्युफैक्चरर ने सुझाया था। इसके बाद, उस टू-व्हीलर को शहर और हाईवे पर चलाया जाता है। साथ ही, स्पीड लिमिट का पालन करते हुए एक निश्चित औसत गति बनाए रखते हैं। फिर व्हीकल को तब तक चलाया जाता है जब तक कि उसकी बैटरी पूरी तरह से खत्म न हो जाए और वह बंद न हो जाए; या फिर तब तक, जब तक स्क्रीन चालू होने के बावजूद वह आगे बढ़ना बंद ना कर दे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।