
ओला की बादशाहत खत्म! 50% से ज्यादा गिरी सेल, इस कंपनी के सिर सजा नंबर-1 का ताज
CY2025 में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को बड़ा झटका लगा है। कंपनी की सेल 2025 में 50% से ज्यादा तक गिर गई। CY2025 में ओला कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) से भी पीछे छूट गई। वहीं, टीवीएस ने नंबर-1 पोजिशन पर कब्जा कर लिया।
भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में साल 2025 कई बड़े बदलाव लेकर आया है। FADA (Federation of Automobile Dealers Associations) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कभी मार्केट लीडर रही ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को बड़ा झटका लगा है। कंपनी की सालाना बिक्री में 50% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वह एथर एनर्जी (Ather Energy) से भी पीछे खिसक गई है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ather Energy Rizta
₹ 75,999 - 1.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS iQube
₹ 1.11 - 1.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450x
₹ 1.5 - 1.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 Air
₹ 89,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
आधी हुई ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री
ओला की CY2025 बिक्री 1,99,318 यूनिट पर सिमट गई, जो CY2024 में 4,07,700 यूनिट थी। बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक सेल में 51.11% की गिरावट आई है। हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अब भी भारत की टॉप-5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल है, लेकिन इसकी रफ्तार साफ तौर पर धीमी पड़ी है।
एथर एनर्जी ने मारी बाजी
जहां ओला (Ola Electric) की बिक्री घटी, वहीं एथर (Ather Energy) के लिए 2025 शानदार साबित हुआ। कंपनी की CY2025 बिक्री 2,00,797 यूनिट पर पहुंच गई, जो कि CY2024 में 1,26,357 यूनिट पर थी। एथर की बिक्री में 58.1% की ग्रोथ देखने को मिली। एथर (Ather) की इस तेज बढ़त के पीछे एथर रिज्टा (Ather Rizta) और 450 सीरीज जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की अहम भूमिका रही। इसी दम पर एथर (Ather) ने ओला (Ola) को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
TVS बना नंबर-1 ब्रांड
TVS (TVS Motor Company) ने 2025 में अपना दबदबा कायम रखते हुए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में पहला स्थान बरकरार रखा। कंपनी की CY2025 बिक्री 2,98,881 यूनिट पर थमी, जबकि इसकी CY2024 बिक्री 2,20,819 यूनिट थी। ये 35.35% की ग्रोथ को दर्शाता है। TVS के पोर्टफोलियो में मौजूद iQube और ऑर्बिटल (Orbiter) इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मजबूत मांग ने कंपनी को टॉप पर बनाए रखा।
दूसरे नंबर पर बजाज
बजाज (Bajaj Auto) ने भी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिल किया। इसकी CY2025 की बिक्री 2,69,847 यूनिट पर पहुंच गई, जो CY2024 में 1,93,663 यूनिट पर सिमट गई थी। ये 39.34% की भारी भरकम ग्रोथ को दर्शाता है। बजाज (Bajaj) की पूरी इलेक्ट्रिक रणनीति चेतक ईवी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शुरुआती कीमत 99,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
हीरो की सबसे तेज छलांग
हीरो (Hero MotoCorp) ने 2025 में सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की। कंपनी की CY2025 बिक्री 1,09,168 यूनिट पर रुकी। CY2024 में इसकी सिर्फ 43,712 यूनिट सेल हुई थी। ये 149.74% की जबरदस्त ग्रोथ है। हीरो (Hero) की इलेक्ट्रिक पेशकशें विडा (Vida) ब्रांड के तहत आती हैं, जिनमें Vida VX2 और Vida V2 शामिल हैं।
भारत में EV टू-व्हीलर मार्केट का हाल
भारत में EV टू-व्हीलर मार्केट के ओवरऑल हाल की बात करें तो CY2025 में कुल बिक्री 12,79,951 यूनिट तक पहुंच गई, जो CY2024 में कुल बिक्री 11,49,416 यूनिट थी। ये 11.36% की कुल ग्रोथ को दर्शाता है, यानी भले ही ओला (Ola Electric) को झटका लगा हो, लेकिन भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार लगातार आगे बढ़ रहा है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




