
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का बढ़िया मौका, पूरे ₹23000 का फायदा मिलेगा; जानिए ऑफर की डिटेल
ओला इलेक्ट्रिक अपनी सेल को बढ़ाने के लिए 31 दिसंबर, 2025 तक एक खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के चलते ग्राहकों को करीब 23,000 रुपए का फायदा मिलेगा। इस ऑफर में 10 रुपए के डिस्काउंट के साथ 13 हजार रुपए के वैल्यू बेनिफिट भी शामिल हैं।
ओला इलेक्ट्रिक अपनी सेल को बढ़ाने के लिए 31 दिसंबर, 2025 तक एक खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के चलते ग्राहकों को करीब 23,000 रुपए का फायदा मिलेगा। इस ऑफर में 10 रुपए के डिस्काउंट के साथ 13 हजार रुपए के वैल्यू बेनिफिट भी शामिल हैं। वैल्यू एडेड बेनिफिट आमतौर पर खास प्रमोशनल ऑफर्स को दिखाता है, जिसमें कई फायदे शामिल होते हैं। जैसे कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, या कॉम्प्लिमेंट्री ओला केयर प्लस सब्सक्रिप्शन। जो मॉडल, एरिया और खरीदने के समय के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।






कैश डिस्काउंट/एक्सचेंज बोनस में कंपनी एक्स-शोरूम कीमत पर सीधा डिस्काउंट या पुराना पेट्रोल टू-व्हीलर एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस देती है। वहीं, कॉम्प्लिमेंट्री ओला केयर प्लस सब्सक्रिप्शन की बात करें तो इस सब्सक्रिप्शन प्लान में आमतौर पर एक तय समय (जैसे, एक साल) के लिए कई सर्विस शामिल होती हैं। जिसमें सर्विस पर फ्री लेबर, कंज्यूमेबल्स रिप्लेसमेंट (जैसे, ब्रेक फ्लूइड, ब्रेक पैड, व्हील बेयरिंग असेंबली), सालाना कॉम्प्रिहेंसिव डायग्नोस्टिक्स, सर्विस पिकअप और ड्रॉप, चोरी और रोडसाइड असिस्टेंस, अनलिमिटेड टोइंग और पंक्चर हेल्प अन्य शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 07
₹ 25 - 30 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ओला के हाइपरसर्विस सेंटर शुरू़
कंपनी ने हाइपरसर्विस पहल के विस्तार की घोषणा की है। जिसमें डेडिकेटेड सेंटर लॉन्च किए गए हैं। जहां ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के उसी दिन सर्विस की गारंटी पा सकते हैं। इस विस्तार के तहत, ओला धीरे-धीरे अपने मौजूदा सर्विस सेंटरों को हाइपरसर्विस सेंटरों में अपग्रेड करेगी। कंपनी ने बताया कि यह विस्तार बेंगलुरु से शुरू किया गया है। अपना पहला हाइपरसर्विस सेंटर अब इंदिरा नगर में चालू हो गया है। बेंगलुरु में लॉन्च के बाद, ओला आने वाले हफ्तों में पूरे भारत में कंपनी के चुनिंदा सर्विस सेंटरों को तेजी से हाइपरसर्विस सेंटरों में अपग्रेड करने की योजना बना रही है।
इस योजना के तहत, कंपनी देश भर में अपने सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करेगी। इस घोषणा पर ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे चल रहे सर्विस अपग्रेड के हिस्से के रूप में हम सर्विस एक्सपीरियंस के कई बुनियादी पहलुओं को फिर से सोच रहे हैं। हाइपरसर्विस सेंटरों के साथ, हम एक नया बेंचमार्क सेट कर रहे हैं। जिसमें उसी दिन सर्विस की गारंटी मिलेगी। किसी भी ग्राहक के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के ये सर्विस दी जाएगी।" नए घोषित हाइपरसर्विस सेंटरों में एक डेडिकेटेड कस्टमर लाउंज, फ्री वाई-फाई, और सर्विसिंग के हर स्टेज पर रियल-टाइम डिजिटल विजिबिलिटी शामिल होगी।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




