Hindi Newsऑटो न्यूज़Ola Electric launches same day service initiative with Hyperservice Centres
ओला हाइपरसर्विस सेंटर शुरू, ग्राहकों को उसी दिन सर्विस की गारंटी मिलेगी, एक्स्ट्रा अमाउंट भी नहीं लगेगा

ओला हाइपरसर्विस सेंटर शुरू, ग्राहकों को उसी दिन सर्विस की गारंटी मिलेगी, एक्स्ट्रा अमाउंट भी नहीं लगेगा

संक्षेप:

ओला इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार में अपनी पोजीशन को फिर से हासिल करने के लिए कई अलग-अलग प्रयास कर रही है। अपने इसी कदम में कंपनी ने हाइपरसर्विस पहल के विस्तार की घोषणा की है। जिसमें डेडिकेटेड सेंटर लॉन्च किए गए हैं। जहां ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के उसी दिन सर्विस की गारंटी पा सकते हैं।

Dec 23, 2025 03:22 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओला इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार में अपनी पोजीशन को फिर से हासिल करने के लिए कई अलग-अलग प्रयास कर रही है। अपने इसी कदम में कंपनी ने हाइपरसर्विस पहल के विस्तार की घोषणा की है। जिसमें डेडिकेटेड सेंटर लॉन्च किए गए हैं। जहां ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के उसी दिन सर्विस की गारंटी पा सकते हैं। इस विस्तार के तहत, ओला धीरे-धीरे अपने मौजूदा सर्विस सेंटरों को हाइपरसर्विस सेंटरों में अपग्रेड करेगी। कंपनी ने बताया कि यह विस्तार बेंगलुरु से शुरू किया गया है। अपना पहला हाइपरसर्विस सेंटर अब इंदिरा नगर में चालू हो गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

बेंगलुरु में लॉन्च के बाद, ओला आने वाले हफ्तों में पूरे भारत में कंपनी के चुनिंदा सर्विस सेंटरों को तेजी से हाइपरसर्विस सेंटरों में अपग्रेड करने की योजना बना रही है। विस्तार योजना के तहत, कंपनी देश भर में अपने सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करेगी। इस घोषणा पर ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे चल रहे सर्विस अपग्रेड के हिस्से के रूप में हम सर्विस एक्सपीरियंस के कई बुनियादी पहलुओं को फिर से सोच रहे हैं। हाइपरसर्विस सेंटरों के साथ, हम एक नया बेंचमार्क सेट कर रहे हैं। जिसमें उसी दिन सर्विस की गारंटी मिलेगी। किसी भी ग्राहक के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के ये सर्विस दी जाएगी।"

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS X

TVS X

₹ 2.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 86,378 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.6 - 2.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:विक्टोरिस जैसी दिखने वाली ये है अक्रॉस SUV, इंजन और फीचर्स भी एक जैसे मिलेंगे

नए घोषित हाइपरसर्विस सेंटरों में एक डेडिकेटेड कस्टमर लाउंज, फ्री वाई-फाई, और सर्विसिंग के हर स्टेज पर रियल-टाइम डिजिटल विजिबिलिटी शामिल होगी, चेक-इन से लेकर डिलीवरी तक, जो स्पीड, क्लैरिटी और भरोसे को सुनिश्चित करेगा। प्रवक्ता ने बताया, "यह टेक्नोलॉजी, प्रोसेस रीडिजाइन और स्केल का इस्तेमाल करके रुकावटों को दूर करने और हर ओला ग्राहक को तेज, सरल और अधिक पारदर्शी सर्विस एक्सीपियंस देंगे।" ओला का लक्ष्य टेक्नोलॉजी, स्केल और कस्टमर-फर्स्ट डिजाइन को मिलाकर स्पीड और विश्वसनीयता के लिए इंडस्ट्री स्टैंडर्ड को बढ़ाकर एक वर्ल्ड-क्लास EV ओनरशिप अनुभव बनाना है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।