Ola ग्राहकों के लिए खुशखबरी! देश में सर्विस बैकलॉग खत्म करने उतरी स्पेशल फोर्स, 250 की टीम ने शुरू किया ये बड़ा मिशन

Dec 04, 2025 04:14 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने सर्विस बैकलॉग खत्म करने के लिए 250 मेंबर्स की स्पेशल टीम उतारी है, जो देशभर में हाइपरसर्विस (Hyperservice) मॉडल को लागू कराएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। 

Ola ग्राहकों के लिए खुशखबरी! देश में सर्विस बैकलॉग खत्म करने उतरी स्पेशल फोर्स, 250 की टीम ने शुरू किया ये बड़ा मिशन

भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अब अपनी सर्विस क्वॉलिटी को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। लंबे समय से बढ़ते सर्विस बैकलॉग और स्पेयर पार्ट्स की कमी को देखते हुए कंपनी ने एक विशेष 250-सदस्यीय रैपिड-रिस्पॉन्स टीम तैनात की है। इस टीम में टेक्नीशियन, ऑपरेशनल एक्सपर्ट्स और कोर मैनेजमेंट के लीडर्स शामिल हैं, जिन्हें पूरे देश में तेजी से सर्विस बैकलॉग खत्म करने का जिम्मा दिया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

ओला इलेक्ट्रिक हाइपरसर्विस इनिशिएटिव

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अपनी सर्विस स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव कर रही है। कंपनी के हाइपरसर्विस इनिशिएटिव (Hyperservice Initiative) का लक्ष्य है। इसके इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सर्विसिंग को पूरी तरह बदलना है। इसका मतलब है कि सर्विस सेंटरों में लंबी कतारें खत्म करना है। रिपेयर और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता को आसान बनाना है। इसके अलावा तेज और भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देना है।

कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार, इस मॉडल को बेंगलुरु में पहले ही सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है और अब इसे कई अन्य भारतीय शहरों में भी रोल आउट किया जाएगा।

क्या करेगी 250-सदस्यीय विशेषज्ञ टीम?

इस स्पेशल टास्कफोर्स का मुख्य लक्ष्य पुराने और पेंडिंग रिपेयर को जल्द से जल्द पूरा करना है। इसके साथ ही बैटरी रिप्लेसमेंट में तेजी लाना है। कंपनी रियल-टाइम कम्युनिकेशन से सर्विस सेंटर्स को सपोर्ट देना चाहती है। स्कूटर के स्पेयर पार्ट्स तुरंत उपलब्ध कराना और ओला स्कूटर्स की बढ़ती संख्या के साथ सर्विस नेटवर्क को मजबूत बनाना इस टीम का लक्ष्य है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टीम ओला (Ola) के लीडरशिप की निगरानी में काम कर रही है और कई बड़े शहरों में बैकलॉग काफी हद तक क्लियर हो चुका है।

PAN-इंडिया इन ऐप सर्विस बुकिंग

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने हाल ही में एक और बड़ा सुधार किया है। कंपनी ने इन-ऐप सर्विस अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा दी है। ओला ऐप (Ola App) और वेबसाइट (Website) से ग्राहकों को जेनुअन पार्ट स्टोर (Genuine Parts Store) की सुविधा मिलती है।

अब ग्राहक सीधे ऐप में ही सर्विस स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही पॉपुलर स्पेयर पार्ट्स खुद ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे पारंपरिक बोतलनेक्स काफी कम हो जाएंगे और रिपेयर प्रोसेस और तेज हो जाएगा।

क्यों बढ़ा ओला (Ola) का सर्विस बैकलॉग?

2023 में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इसके कारण स्कूटरों की संख्या अचानक बढ़ गई और सर्विस सेंटर्स पर प्रेशर बढ़ गया। पार्ट्स की उपलब्धता अनिश्चित हो गई और वेटिंग टाइम लंबा होता चला गया। अब ओला (Ola) इन समस्याओं को हल करने और ग्राहक विश्वास दोबारा जीतने की दिशा में आक्रामक कदम उठा रही है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।