Hindi Newsऑटो न्यूज़Ola Cheapest Electric Scooter Battery Price In India November 2025
₹59999 में खरीद लिया सस्ता ओला स्कूटर, अब जान लो बैटरी बदलवाने का खर्च; कीमत आपके उड़ा देगी होश!

₹59999 में खरीद लिया सस्ता ओला स्कूटर, अब जान लो बैटरी बदलवाने का खर्च; कीमत आपके उड़ा देगी होश!

संक्षेप:

देश के पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में ओला इलेक्ट्रिक का नाम भी शामिल है। इसके मॉडल की कीमतें 59,999 रुपए से शुरू हैं। ऐसे में ये सबसे सस्ता प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी हो जाता है। ओला के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में दो मॉडल Z और Z+ शामिल हैं।

Dec 19, 2025 05:09 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश के पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में ओला इलेक्ट्रिक का नाम भी शामिल है। इसके मॉडल की कीमतें 59,999 रुपए से शुरू हैं। ऐसे में ये सबसे सस्ता प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी हो जाता है। ओला के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में दो मॉडल Z और Z+ शामिल हैं। इन स्कूटर्स में 3kW का बैटरी पैक मिलता है। ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 146Km की रेंज देता है। कंपनी अपने स्कूटर की बैटरी पर 8 साल या 80 हजार किलोमीटर की वारंटी भी देती है। इसके बाद भी कई कंडीशन ऐसी होती हैं जब आपको स्कूटर की बैटरी चेंज कराने की नौबत आ जाती है। यानी नई बैटरी का खर्च आपको देना पड़ता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ओला स्कूटर पर मिलने वाली वारंटी में बैटरी कवर नहीं होगी। यानी किसी वजह से बैटरी डैमेज होती है तब कंपनी इसे फ्री में रिप्लेस नहीं करेगी। जैसे, बैटरी में आग लगना, पानी से खराब होना या फिर अन्य कारण से डैमेज होने शामिल हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको ओला की बैटरी को बदलाना पड़ेगा। अब आपसे ये कहा जाए कि बैटरी बदलाने का खर्च आपका पूरा बजट बिगाड़ देगा। evindia की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओला की 3kWh की नई बैटरी की कीमत करीब 70,000 रुपए है। इस तरह ये बैटरी स्कूटर की कीमत से भी महंगी हो जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS X

TVS X

₹ 2.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric Diamondhead

Ola Electric Diamondhead

₹ 3.5 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 85,564 - 1.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:आपकी कार से हर तरह की गंदगी पलभर में साफ कर देगा ये वॉशर, जानिए कीमत

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की अलग-अलग वैरिएंट की कीमतों की जानकारी evindia ने अपने एक आर्टिकल में शेयर की है। उसके मुताबिक, S1 प्रो की बैटरी की कीमत 87,000 से 90,000 रुपए, S1 एयर की बैटरी की कीमत 70,000 रुपए, S1 X (4kWh) की बैटरी की कीमत 80,000 से 85,000 रुपए, S1 X (3kWh) की बैटरी की कीमत 70,000 रुपए, S1 X (2kWh) की बैटरी की कीमत 55,000 रुपए और S1 X+ की बैटरी की कीमत 70,000 रुपए है। पहले भी बैटरी की कीमतें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आ चुकी हैं।

डिस्क्लेमर: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों को लेकर लाइव हिन्दुस्तान किसी तरह का दावा नहीं करता। स्कूटर की बैटरी की कीमत को आप ओला के एक्सपीरियंस सेंटर में जाकर भी पता लगा सकते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।