मार्च में ओला, एथर और रिवोल्ट के इलेक्ट्रिक 2W खरीदने का बढ़िया मौका, ₹25000 तक बेनिफिट

Mar 14, 2026 05:15 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

केंद्र सरकार का EV सब्सिडी प्रोग्राम में PM E-DRIVE स्कीम 31 मार्च, 2028 तक चलेगी। हालांकि, कुछ सेगमेंट की गाड़ियों के लिए डिमांड इंसेंटिव पहले खत्म होने वाले हैं। दरअसल, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर पर मिलने वाली सब्सिडी 31 मार्च, 2026 तक ही मिलेगी।

मार्च में ओला, एथर और रिवोल्ट के इलेक्ट्रिक 2W खरीदने का बढ़िया मौका, ₹25000 तक बेनिफिट

केंद्र सरकार का EV सब्सिडी प्रोग्राम में PM E-DRIVE स्कीम 31 मार्च, 2028 तक चलेगी। हालांकि, कुछ सेगमेंट की गाड़ियों के लिए डिमांड इंसेंटिव पहले खत्म होने वाले हैं। दरअसल, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर पर मिलने वाली सब्सिडी 31 मार्च, 2026 तक ही मिलेगी। यही वजह है कि कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अपने प्रोडक्ट पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का मुख्य मकसद ग्राहकों के लिए EV की खरीद को आसान बनाना है। साथ ही, कंपनी अपनी बिक्री में भी ज्यादा से ज्यादा इजाफा करना चाहती हैं। इस डिस्काउंट की लिस्ट में ओला, एथर और रिवोल्ट शामिल हो चुकी हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

एथर टू-व्हीलर पर डिस्काउंट
एथर एनर्जी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप की रिज्टा और 450 सीरीज पर 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये एक लिमिटेड-पीरियड डिस्काउंट है। ये स्पेशल ऑफर भारत में एथर एक्सपीरियंस सेंटर्स पर 31 मार्च, 2026 तक उपलब्ध हैं, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर विचार कर रहे ग्राहकों के लिए एक शानदार मौका भी है। कंपनी का कहना है कि इस पहल का मकसद अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को एस्पिरेशनल ग्राहकों और युवा शहरी ग्राहकों के लिए ज्यादा एक्सेसिबल बनाना है।

लिमिटेड-टाइम स्कीम के तहत, ग्राहक कुल 20,000 रुपए तक का फायदा उठा सकते हैं। इसमें 10,000 रुपए का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, 6,500 रुपए का कैश डिस्काउंट और 3,500 रुपए की एक्सटेंडेड कम्पोनेंट्स वारंटी शामिल है। ये बेनिफिट भारत में एथर के डीलरशिप नेटवर्क पर मार्च के आखिर से पहले की गई खरीदारी पर लागू हैं। इन ऑफर्स के लागू होने के बाद, रिज्टा S की एक्स-शोरूम कीमत 1,04,758 रुपए (मुंबई) हो गई है। जबकि 450S प्रमोशनल पीरियड के दौरान एक्स-शोरूम कीमत 1,13,100 रुपए (मुंबई) में उपलब्ध है।

ओला टू-व्हीलर पर डिस्काउंट
ओला इलेक्ट्रिक ने चैंपियन महोत्सव (Champion Mahotsav) नाम से एक लिमिटेड पीरियड ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत ग्राहकों को 10,000 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। ग्राहक कंपनी के किसी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 10,000 रुपए तक का लाभ ले सकते हैं। यह ऑफर पूरे भारत में लागू है और कंपनी की सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल रेंज पर उपलब्ध होगा। इस कैंपेन के दौरान कंपनी के कई लोकप्रिय मॉडल्स पर ऑफर दिया जा रहा है, जिनमें Ola S1 Pro, Ola S1 Pro+, Ola S1 X, Ola S1 X+ और Ola Roadster X शामिल है।

ओला ने दूसरी तरफ, भारतीय टीम द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद S1 Pro+ और Roadster X+ का लिमिटेड-रन चैंपियंस एडिशन लॉन्च किया है। चैंपियंस एडिशन में 5.2kWh बैटरी वाले 4680 भारत सेल-पावर्ड S1 Pro+ और 9.1kWh बैटरी वाले Roadster X+ पर ब्लू-थीम वाली लिवरी दी गई है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह एडिशन अप्रैल 2026 के आखिर तक मिलेगा। S1 Pro+ की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,54,999 रुपए और Roadster X+ की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,09,999 रुपए तय की गई है।

रिवोल्ट टू-व्हीलर पर डिस्काउंट
रिवोल्ट मोटर्सने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज पर एक लिमिटेड टाइम के लिए कस्टमर ऑफर की घोषणा की है। इसमें 31 मार्च, 2026 से पहले मोटरसाइकिल खरीदने वाले ग्राहकों को 25,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। इस ऑफर के तहत, ग्राहकों को फ्री इंश्योरेंस के साथ-साथ 4,999 रुपए की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी। इसके अलावा, रिवोल्ट चुनिंदा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों पर मॉडल के हिसाब से 8,000 रुपए तक की कस्टमर छूट भी दे रही है। एलिजिबल मॉडलों को PM E-ड्राइव स्कीम के तहत 5,000 रुपए का फायदा भी मिलेगा, जिससे ग्राहकों की कुल बचत और भी बढ़ जाएगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।