स्कोडा और फॉक्सवैगन की बड़ी तैयारी, एक के बाद एक भारत में लॉन्च होंगी ये चार लंबी कारें
ग्राहकों को स्कोडा और VW की इन लंबी कारों में बेहतरीन लुक के साथ कमाल का केबिन और बेहद मॉडर्न फीचर मिलेंगे। इन अपकमिंग कारों में ऑक्टाविया vRS के साथ वर्टस का फेसलिफ्ट भी शामिल है।

स्कोडा और फॉक्सवैगन फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। दोनों कंपनियां इंडियन मार्केट में अपनी चार नई सेडान्स को लाने की तैयारी कर रही हैं। इनमें फेसलिफ्ट के साथ नए मॉडल भी शामिल हैं। ग्राहकों को स्कोडा और VW की इन लंबी कारों में बेहतरीन लुक के साथ कमाल का केबिन और बेहद मॉडर्न फीचर मिलेंगे। इन अपकमिंग कारों में ऑक्टाविया vRS के साथ वर्टस का फेसलिफ्ट भी शामिल है। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनियां इन नई गाड़ियों में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।
Volkswagen Virtus Facelift
यह इसी साल तीसरी तिमाही में भारत में लॉन्च हो सकती है। हाल ही में वर्टस के फेसलिफ्टेड मॉडल को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। स्पाई शॉट्स से यह कन्फर्म माना जा रहा है कि फॉक्सवैगन नई वर्टस के पहले से ही पॉप्युलर डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाला है। इसका ओवरऑल शेप और बॉडी पैनल काफी हद तक मौजूदा मॉडल के जैसे ही रहेंगे। इसके बंपर और फ्रंट फेसिया में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें आपको वही 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI इंजन ऑप्शन देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि छोटे इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda New Slavia
₹ 12 - 19 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख
Skoda Octavia RS
₹ 49.99 लाख
Skoda New Superb
₹ 55 - 60 लाख
Skoda Kodiaq
₹ 36.99 - 46.99 लाख
Skoda Superb Diesel
स्कोडा भारत में एक बार फिर से डीजल इंजन ऑफर करने की तैयारी में है। स्कोडा सुपर्ब उन सेडान कारों में से एक है, जिसमें डीज़ल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसका डीजल वर्जन CBU के तौर पर सेल होगा और इन्हें लिमिटेज नंबर्स में भारत लाया जाएगा। सीबीयू होने के नाते यह सेडान महंगी भी होगी। सुपर्ब डीजल को भारतीय सड़कों पर पहले ही देखा जा चुका है। उम्मीद है कि इसे इस साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 2.0-लीटर TDI टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन होगा, जो DSG ट्रांसमिशन के साथ आएगा।
Skoda Octavia vRS
Octavia vRS के पहले बैच की 100 यूनिट्स को इंडियन बायर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसी को देखते हुए कंपनी अब भारत में ऑक्टाविया vRS का दूसरा बैच लाने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि इसे इस साल फेस्टिव सीजन के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। यह एक फोर-डोर सेडान है, जिसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 13-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 12-स्पीकर कैंटन ऑडियो सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
Skoda Slavia Facelift
फेसलिफ्टेड स्लाविया को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। फेसलिफ्टेड स्लाविया के इंटीरियर के कलर स्कीम में बदलाव होने की संभावना है। साथ ही इसमें बड़ी टचस्क्रीन, बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले और रियर सीट के लिए मसाज फंक्शन जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन ऑप्शन - 1.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल और अधिक पावरफुल 1.5-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल शामिल होंगे। पहले वाले इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। जबकि, दूसरे वाले इंजन को केवल डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


