1 लाख रुपये से कम की नई इलेक्ट्रिक बाईक, 777 रुपये में करें बुक, मिलेगी 180km तक की रेंज

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

ओबेन इलेक्ट्रिक की नई बाइक लॉन्च हो गई है। इसका नाम Rorr Evo है। बाइक की कीमत 1 लाख रुपये से कम है। इसे आप 777 रुपये में बुक कर सकते हैं। इसकी रेंज 180 किमी तक की है। 

1 लाख रुपये से कम की नई इलेक्ट्रिक बाईक, 777 रुपये में करें बुक, मिलेगी 180km तक की रेंज

Oben Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक - Rorr EVO को लॉन्च किया है। इसकी कीमत पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके बाद इसकी कीमत 1,24,999 रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। आप इसे मात्र 777 रुपये में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलिवरी कंपनी के 150 शोरूम्स पर जून 2026 से शुरू होगी। Rorr EVO की टॉप स्पीड 110 kmph है। यह बाइक 180 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। यह ओबेन प्लग (फास्ट चार्जर) के साथ मात्र 90 मिनट में 0-80% तक चार्ज हो जाता है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स के बारे मे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

180 km तक की रेंज

Rorr Evo में कंपनी अपना खुद का डिवेलप किया I-PMSM मोटर ऑफर कर रही है। इसे 3.4kWh LFP बैटरी पैक के साथ पेयर किया गया है। यह 8 साल की वारंटी और IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। ओबेन का दावा है कि बैटरी की टेस्टिंग 280 डिग्री सेल्सियस तक के टेंप्रेचर पर की गई है। इसकी IDC रेंज 180 किमी बताई गई है। जबकि, इसकी रियल वर्ल्ड रेंज लगभग 150 किमी है। बाइक में चेन-ड्राइव सेटअप भी है, जिससे एफिशिएंसी के 10 पर्सेंट बढ़ने का दावा किया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Oben Rorr Evo

Oben Rorr Evo

₹ 99,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Revolt Motors RV400 BRZ

Revolt Motors RV400 BRZ

₹ 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Oben Rorr EZ

Oben Rorr EZ

₹ 99,999 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Earth Energy EV Evolve Z

Earth Energy EV Evolve Z

₹ 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Odysse Electric Evoqis

Odysse Electric Evoqis

₹ 1.18 - 1.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

110 kmph की टॉप स्पीड

इसमें 9kW मोटर लगी है, जो IP68-रेटेड है और 110 kmph की टॉप स्पीड देती है। यह 3 सेकंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसका पीक वील टॉर्क 250Nm है। ओबेन का यह भी कहना है कि कंपोनेंट साइज को 40 प्रतिशत तक कम किया गया है, जिससे बाइक का कर्ब वेट 140 किलोग्राम रखने में आसानी हुई है।

दोनों एंड पर 270mm के डिस्क ब्रेक

ट्रेलिस फ्रेम और मौजूदा ARX प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Rorr Evo में टेलीस्कोपिक फोर्क और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें दोनों एंड पर 270mm के डिस्क ब्रेक और CBS (कंट्रोल सिस्टम) मिलते हैं। ग्राउंड क्लीयरेंस 200mm है, जबकि सीट की ऊंचाई 780mm है। बाइक की सीट की चौड़ाई 680mm है। Evo की वॉटर-वेडिंग कैपेबिलिटी 230mm है।

टीएफटी डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

इसमें 5 इंच के टीएफटी डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ चार राइडिंग मोड - इको, रोड, हैवक और स्मार्ट आईक्यू दिए गए हैं। स्मार्ट आईक्यू मोड में एआई का यूज करके राइडिंग पैटर्न के आधार पर रेंज का अंदाजा लगाया जाता है। ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर इको मोड की स्पीड सिमिट को बढ़ाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। बाइक में फॉल अलर्ट भी दिया गया है, जो ऐप के साथ मिलकर काम करता है और ऐक्सिडेंट होने पर इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को इसकी जानकारी देता है।

6 लीटर का अंडर-सीट कम्पार्टमेंट

डिजाइन की बात करें तो, इसके फ्रंट में ऑल-एलईडी लाइटिंग, प्रोजेक्टर हेडलाइट और उसके ऊपर हॉरिजॉन्टल डीआरएल के साथ एक नया लुक दिया गया है। इसमें 6 लीटर का अंडर-सीट कम्पार्टमेंट और दो यूएसबी पोर्ट के साथ 4 लीटर का टैंक स्टोरेज एरिया है। चार्जिंग ऑप्शन्स में स्टैंडर्ड 15A सॉकेट के लिए ओबेन प्लग और ओबेन पोर्ट शामिल हैं, जो प्रति मिनट चार्जिंग पर 1 किमी की रेंज ऑफर करने का दावा करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।