15 दिन में 25000 बुकिंग, लॉन्च होते ही हिट हो गई ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल; रेंज 180Km, कीमत ₹99999
ओबेन इलेक्ट्रिक ने की न्यू रॉर ईवो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। दरअसल, कंपनी ने बताया कि इस ई-मोटरसाइकिल को लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों के अंदर ही 25,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। ये भारत के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे तेजी से बुकिंग मिलने वाले मॉडल में से एक है।

ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने की न्यू रॉर ईवो (Rorr Evo) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। दरअसल, बेंगलुरु बेस्ड इस EV स्टार्टअप ने बताया कि इस ई-मोटरसाइकिल को लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों के अंदर ही 25,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। ये भारत के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे तेजी से बुकिंग मिलने वाले मॉडल में से एक है। इस मॉडल को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से पता चलता है कि ग्राहक अब सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में भी उनकी दिलचस्पी बढ़ रही है। खासकर परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कम्यूटर कैटेगरी में लोग शिफ्ट हो रहे हैं।
ओबेन इलेक्ट्रिक का कहना है कि रॉर ईवो की डिलीवरी जून 2026 से शुरू होगी। कंपनी ने अब अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पेमेंट पोर्टल चालू कर दिया है, जिससे ग्राहक 99,999 रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर मोटरसाइकिल बुक कर सकते हैं। यह कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लागू है, जिसके बाद मोटरसाइकिल की कीमत 1,24,999 रुपए (एक्स-शोरूम) हो जाएगी। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की जमकर चर्चा हो रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Yamaha MT-07
₹ 7.5 लाख से शुरू
Triumph Trident 660
₹ 8.49 लाख
Kawasaki Z650
₹ 6.65 लाख
Kawasaki Ninja 650
₹ 7.77 - 7.91 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख
ओबेन रॉर ईवो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ओबेन रॉर ईवो में कंपनी की अपनी IPMSM इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 9 kW की पीक पावर और 250 Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करती है। यह मोटर IP68 रेटेड है और इसमें बिना रेयर-अर्थ मटीरियल वाला मजबूत डिजाइन इस्तेमाल किया गया है। ओबेन का दावा है कि यह नई मोटर पिछली मोटर के मुकाबले 40% ज़्यादा कॉम्पैक्ट है, जबकि यह 20% ज्यादा पावर देती है।
मोटरसाइकिल को पावर 3.4 kWh के LFP बैटरी पैक से मिलती है, जिसकी IDC रेंज 180Km होने का दावा किया गया है। परफॉर्मेंस के आंकड़ों में 3 सेकंड में 0-40 km/h की रफ्तार पकड़ना और 110Km/h की टॉप स्पीड शामिल है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से यह 90 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। इस मोटरसाइकिल के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी भी मिलती है।
ओबेन रॉर ईवो में कई कनेक्टेड और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5-इंच का TFT कलर डिस्प्ले है, जिसमें OTA अपडेट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, रिमोट इमोबिलाइजेशन और ओबेन के ARGUS कनेक्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए इमरजेंसी SOS सपोर्ट के साथ फॉल डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस मोटरसाइकिल में SmartIQ टेक्नोलॉजी भी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह राइडिंग रेंज को 15% तक बढ़ा सकती है।
18 से ज्यादा राज्यों में फैला ई-नेटवर्क
कंपनी के पास अभी 150 से ज्यादा शोरूम और सर्विस सेंटर का रिटेल नेटवर्क है, जो 18 से ज्यादा राज्यों के 100 से ज्यादा शहरों में फैला हुआ है। ओबेन की योजना है कि FY2027 के आखिर तक वह 200 और एक्सक्लूसिव शोरूम खोलकर अपने नेटवर्क का और विस्तार करेगी। कंपनी के मुताबिक, हर आउटलेट को खास ओबेन केयर सर्विस सेंटरों का सपोर्ट मिलता है। ओबेन का दावा है कि उसका कस्टमर सेटिस्फेक्शन स्कोर 91% है, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है।
कंपनी खुद तैयार कर रही कई मेन पार्ट्स
ओबेन का कहना है कि रॉर ईवो अपने सेगमेंट की सबसे लंबी सीट के साथ-साथ 10 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी देती है। ओबेने इलेक्ट्रिक अभी एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी चलाती है, जिसकी सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 1 लाख मोटरसाइकिलों की है। कंपनी EV के मेन पार्ट्स खुद ही तैयार करती है, जिनमें LFP बैटरी पैक, मोटर, चार्जर, व्हीकल कंट्रोल यूनिट और सॉफ्टवेयर सिस्टम शामिल हैं। सिर्फ दो सप्ताह से कुछ ज्यादा समय में ही 25,000 से ज्यादा बुकिंग होने के बाद, ओबेन के सामने अब यह चुनौती है कि वह प्रोडक्शन और डिलीवरी को तेजी से बढ़ाए और साथ ही कस्टमर एक्सपीरियंस को भी बनाए रखे, क्योंकि भारत के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में मुकाबला लगातार कड़ा होता जा रहा है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


