Noida Protest: भीड़ ने कार को लगाई आग, कौन करेगा भरपाई? बेहद जरूरी हैं इंश्योरेंस से जुड़ी ये बातें
नोएडा में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में गाड़ियों को भी आग के हवाले किया गया। आज हम आपको इसी से जुड़ी एक जरूरी जानकारी दे रहे हैं, ताकि आपको हिंसक प्रदर्शन में कार या बाइक को हुए नुकसान का इंश्योरेंस क्लेम करने में परेशानी न हो।

नोएडा में आज हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। इसकी आग नोएडा फेज 2 के होजरी कॉम्पलेक्स में भड़की। वेज हाइक और काम करने के बेहतर माहौल को लेकर वर्कर्स का प्रदर्शन देखते ही देखते बेहद हिंसक हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया और गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। किसी के लिए भी अपनी कार को आंखों के सामने जलते हुए या उसे डैमेज होता देखना एक भयानक और दर्दनाक एक्सपीरियंस होता है। अगर आप एक कार ओनर हैं और कभी इस तरह की सिचुएशन में फंसने पर आपकी कार के साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो आपके पास इस नुकसान की भरपाई के लिए क्या ऑप्शन हैं? क्या आप इसके लिए इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं? यहां हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब देने वाले हैं, ताकि आप ऐसी स्थिति में पैनिक होने की बजाय खुद को सेफ रखते हुए सही कदम उठाएं।






क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
न्यज 18 की रिपोर्ट में श्रीराम जनरल इंश्योरेंस के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ अंडरराइटिंग ऑफिसर शशिकांत दाहुजा ने कहा, 'विरोध प्रदर्शन के दौरान वीइकल को नुकसान पहुंचाना या आग के हवाले कर देने जैसी घटनाएं मैन-मेड रिस्क्स की कैटिगरी में आती हैं। कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी या अलग से लिए गए Own Damage (OD) कवर में, पॉलिसी के टर्म्स और कंडीशन्स में ऐसी घटनाएं आमतौर पर कवर होती हैं। यह कवरेज आग, तोड़फोड़ या दंगे में होने वाले नुकसान को भी कवर करता है, बशर्ते घटना के समय पॉलिसी ऐक्टिव होनी चाहिए।'
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi A6
₹ 63.74 - 69.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW M2
₹ 1.02 - 1.66 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu D-Max
₹ 10.55 - 11.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
उन्होंने आगे कहा कि ग्राहकों को यह कन्फर्म करना चाहिए कि उन्होंने ओडी या कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी का ऑप्शन चुना हो क्योंकि एक बेसिक थर्ड-पार्टी पॉलिसी खुद की गाड़ी को हुए नुकसान को कवर नहीं करती है। यह केवल पॉलिसी होल्डर से किसी थर्ड-पार्टी के वीइकल को हुए नुकसान को ही कवर करती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि घटना की समय पर सूचना देना और डॉक्यूमेंट्स को सही ढंग से जमा करना भी स्मूद क्लेम प्रोसेसिंग के लिए जरूरी है।
कार या बाइक डैमेज होने पर क्या करें?
यदि आपकी कार या बाइक ऐसी हिंसा का शिकार हो जाती है, तो एक्सपर्ट की बताई गई इन बातों का खास ख्याल रखें:
- सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं।
- वीइकल को हुए नुकसान का फोटो/वीडियो बनाकर उसे डॉक्यूमेंट करें।
- अपनी इंश्योरेंस कंपनी को तुरंत इसकी जानकारी दें।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे पॉलिसी डीटेल्स और रेजिस्ट्रेशन पेपर्स को तैयार रखें।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


