कीमत में 1 रुपया भी नहीं बढ़ाया, ₹55000 की छूट अलग; इस कार का स्टॉक खाली कर रही कंपनी. आ रहा नया मॉडल
कंपनी मौजूदा स्टॉक खत्म करने के लिए इस पर बड़ा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। दरअसल, जून में इस कार को खरीदने पर ग्राहकों को 55,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। कंपनी ग्राहकों को 15,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बोनस या 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया जल्द ही अपनी ब्रेजा SUV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। इसके टेस्टिंग के दौरान के कई बार फोटो सामने आ चुके हैं। इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, कंपनी इसे जुलाई 2026 में लॉन्च क सकती है। नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में कई नई फीचर्स के साथ मैकेनिकल चेंजेस भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, ग्राहकों के लिए एक अच्छी बात ये है कि फेसलिफ्ट मॉडल आने के चलते कंपनी ने मौजूदा ब्रेजा की कीमतों में किसी रह की बढ़ोतरी नहीं की है। दरअसल, कंपनी अपनी कई कारों की कीमतें बढ़ा चुकी है।
इतना ही नहीं, कंपनी ब्रेजा का मौजूदा स्टॉक खत्म करने के लिए इस पर बड़ा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। दरअसल, जून में इस कार को खरीदने पर ग्राहकों को 55,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। कंपनी ग्राहकों को 15,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बोनस या 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल रही है। इसके अलावा, 25,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी शामिल है। ये ऑफर पेट्रोल और CNG दोनों वैरिएंट पर मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
| मारुत ब्रेजा की वैरिएंट वाइज एक्स-शोरूम कीमतें | |||
|---|---|---|---|
| वैरिएंट | पेट्रोल 5MT | पेट्रोल 6AT | CNG 5MT |
| LXI | Rs 8,25,900 | - | Rs 9,16,900 |
| VXI | Rs 9,25,900 | Rs 10,59,900 (स्मार्ट हाइब्रिड) | Rs 10,16,900 |
| ZXI | Rs 10,55,300 (स्मार्ट हाइब्रिड) | Rs 11,90,300 (स्मार्ट हाइब्रिड) | Rs 11,46,300 |
| ZXI+ | Rs 11,66,300 (स्मार्ट हाइब्रिड) | Rs 13,01,300 (स्मार्ट हाइब्रिड) | |
2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट में क्या नया मिलेगा?
1,2. नया इंजन और गियरबॉक्स
मारुति ब्रेजा में जो बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वो इससे इंजन से जुड़ा है। दरअसल, ब्रेजा फेसलिफ्ट में फ्रोंक्स से लिया गया 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 100bhp का पावर और 147Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता रहेगा।
3. अंडरबॉडी CNG टैंक मिलेगा
2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट फैक्ट्री-फिटेड CNG पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी। हालांकि, इसके अंडरबॉडी-माउंटेड CNG टैंक के साथ आने की उम्मीद है। इससे गाड़ी में ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। ब्रेजा CNG में वर्तमान में 1.5 लीटर डुअल VVT पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ जोड़ा गया है, जो 86.6bhp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
4,5,6. नई ग्रिल, बंपर और स्किड प्लेट
जासूसी शॉट्स से पता चलता है कि फेसलिफ्टेड वर्जन में एक वाइड, नए डिजाइन वाली ग्रिल होगी, जिसमें बीच में मोटी क्रोम पट्टी, रिवाइज्ड बंपर और ज्यादा साफ सिल्वर स्किड प्लेट होगी। साइड और रियर प्रोफाइल काफी हद तक पहले की तरहर रहने की उम्मीद है। ब्रेजा फेसलिफ्ट का ओवरऑल डायमेंशन शायद चेंज नहीं होगा। यानी SUV की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm, ऊंचाई 1685mm और व्हीलबेस 2500mm रहेगा।
7. 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
ब्रेजा फेसलिफ्ट में मारुति विक्टोरिस से लिया गया एक बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। मारुति सुजुकी सबकॉम्पैक्ट SUV को वायरलेस फोन चार्जर, नई सीट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स से लैस हो सकती है।


