Hindi Newsऑटो न्यूज़Nitin Gadkari aims to make Indian auto industry world No 1
नितिन गडकरी का मास्टर प्लान, अमेरिका और चीन को पछाड़कर भारत को इस सेक्टर में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य

नितिन गडकरी का मास्टर प्लान, अमेरिका और चीन को पछाड़कर भारत को इस सेक्टर में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य

संक्षेप:

भारत सरकार देश ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। खासकर, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लगातर इसे लेकर नई प्लानिंग कर रहे हैं।

Thu, 31 July 2025 09:56 AMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत सरकार देश ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। खासकर, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लगातर इसे लेकर नई प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब गडकरी ने कहा कि भारत सरकार देश के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया में नंबर एक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने 4.5 करोड़ रोजगार बनाए जाएंगे, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीटीआई ने गडकरी के हवाले से कहा है कि भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का वर्तमान आकार 22 लाख करोड़ रुपए है और सरकार का लक्ष्य इस इंडस्ट्री को दुनिया में नंबर एक बनाना है। वर्तमान में अमेरिकी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आकार 78 लाख करोड़ रुपए है, उसके बाद चीन का 47 लाख करोड़ रुपए और भारत का 22 लाख करोड़ रुपए है। गडकरी ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में परिवहन मंत्रालय का कार्यभार संभाला था, तब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपए था। अब ये बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए हो चुका है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.99 - 25.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 81,001 - 86,051

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:न्यू विनफास्ट से महिंद्रा तक, अगस्त में आपके लिए आ रहीं ये 6 नई कार; यहां देखें

गडकरी के मुताबिक, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने अब तक 4.5 करोड़ रोजगार तैयार किए हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कथित तौर पर आगे कहा, "यह ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ही है जो राज्य सरकारों और भारत सरकार को जीएसटी के रूप में सबसे ज्यादा राजस्व दे रहा है।" संयोग से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को देश का शीर्ष मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर माना जाता है, जो सरकार के लिए राजस्व जुटाने के साथ-साथ रोजगार तैयार करने का भी एक प्रमुख स्रोत है।

ये भी पढ़ें:इस लग्जरी कार की सनरूफ से झरने की तहर बहने लगा पानी, यूजर ने दर्द किया बयां

हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर देश में 40 प्रतिशत प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है, जो एक आर्थिक चुनौती है। उन्होंने इंडस्ट्री से इस समस्या को कम करने के लिए हरित और वैकल्पिक ईंधन विकसित करने का आह्वान किया। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, CNG और हाइब्रिड सिस्टम जैसी स्वच्छ प्रणोदन तकनीक की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।