Nissan ला रहा ये 4 नई SUV और MPV, लिस्ट में नई मैग्नाइट के साथ एक हाइब्रिड गाड़ी भी
अगर आप निसान के प्रोडक्ट्स को पसंद करते हैं और कंपनी की नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। आने वाले महीनों में निसान अपने कुछ बेहतरीन प्रोडक्ट को लाने वाला है। इनमें नई मैग्नाइट भी शामिल है।

निसान भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाने के लिए कमर कस चुका है। कंपनी तेजी से अपने नए प्रोडक्ट्स को लाने की तैयारी है। इस साल की शुरुआत में निसान ने ग्रेवाइट को लॉन्च किया था और अगले महीने निसान की टेक्टॉन आने वाली है। ऐसे में अगर आप निसान के प्रोडक्ट्स को पसंद करते हैं और कंपनी की नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। आने वाले महीनों में निसान अपने कुछ बेहतरीन प्रोडक्ट को लाने वाला है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
नई मैग्नाइट
निसान भारत में अपनी नई मैग्नाइट लाने वाली है। रेनो ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने प्लान के तहत RGEP आर्किटेक्चर अपनाएगा। यह नया प्लेटफॉर्म निसान मैग्नाइट में भी इस्तेमाल किया जाएगा। RGEP आर्किटेक्चर की वजह से कंपनी मौजूदा वर्जन में मिलने वाले रेट्रोफिटेड सेटअप की बजाय गाड़ी में अंडरबॉडी CNG टैंक ऑफर कर पाएगा। नए प्लेटफॉर्म पर आने के साथ ही उम्मीद है कि निसान इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी ला सकता है। इसमें CNG-ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन मिलने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Kwid EV
₹ 5 लाख से शुरू
Renault City K-ZE
₹ 6 - 10 लाख
Nissan Leaf
₹ 30 लाख से शुरू
Volkswagen ID.4
₹ 50 - 60 लाख
MG 5 Estate
₹ 50 - 60 लाख
Mahindra Vision T
₹ 12.5 - 20 लाख
रेनो ब्रिजर पर बेस्ड एसयूवी
रेनो ने कुछ महीने पहले 'ब्रिजर' कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। अगले साल जब रेनो भारत में बनी 'ब्रिजर' SUV लॉन्च करेगा, तो निसान भी इसी पर बेस्ड अपनी SUV पर काम शुरू कर देगा। असल में, इन दोनों SUV के मैकेनिकल पार्ट्स एक जैसे होने की उम्मीद है, लेकिन इनका बाहरी डिजाइन अलग होगा। शुरुआत में कंपनी इसे नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल वर्जन के साथ ऑफर कर सकती है। जबकि, हाइब्रिड और EV वर्जन बाद में आएंगे। इसमें 'ब्रिजर' वाला ही 1.2-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन इस्तेमाल किया जाएगा।
टेक्टॉन हाइब्रिड
कंपनी अपनी टेक्टॉन का 9 जुलाई को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस एसयूवी का हाइब्रिड वर्जन भी ला सकती है। यह एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन होगा। इस वर्जन के 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह SUV 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो लगभग 160 PS की पावर देगा। इस इंजन के साथ 1.4 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जो अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी देगा। यही टेक्नोलॉजी डस्टर में भी देखने को मिलेगी।
ग्रेवाइट (अंडरबॉडी सीएनजी किट)
निसान ने इस साल ग्रैवाइट (Gravite) लॉन्च की थी और उम्मीद है कि इसे भी अपडेट मिलेगा। काइगर (Kiger) की तरह, ग्रैवाइट को भी RGEP आर्किटेक्चर पर अपडेट किया जाएगा। इससे निसान इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा पाएगा, जिसकी मांग बायर काफी समय से कर रहे हैं। इस MPV में अंडरबॉडी CNG टैंक भी मिलेगा और हो सकता है कि इसमें टर्बो-पेट्रोल और CNG का कॉम्बिनेशन भी देखने को मिले।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


