जल्दी करें! 1 जनवरी से महंगी हो जाएगी ₹5.62 लाख वाली ये SUV, 3% तक बढ़ेगी कीमत; जानिए 7 दिन बाद कितना ज्यादा लगेगा?
निसान (Nissan) ने भारतीय ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। जनवरी 2026 से कंपनी अपनी कारों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। इस फैसले का असर फिलहाल निसान (Nissan) की एकमात्र बिकने वाली कार मैग्नाइट (Magnite) पर पड़ेगा।

जापानी कार निर्माता निसान (Nissan) ने भारतीय ग्राहकों को नए साल से पहले ही एक बड़ा संकेत दे दिया है। जनवरी 2026 से कंपनी अपनी कारों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। इस फैसले का असर फिलहाल निसान (Nissan) की एकमात्र बिकने वाली कार मैग्नाइट (Magnite) पर पड़ेगा, लेकिन आने वाले सालों में लॉन्च होने वाले नए मॉडल भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
जनवरी 2026 से महंगी होगी निसान मैग्नाइट
फिलहाल, निसान इंडिया (Nissan India) के पोर्टफोलियो में सिर्फ मैग्नाइट (Magnite) सब-कॉम्पैक्ट SUV ही शामिल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख से 10.90 लाख के बीच है। सूत्रों के मुताबिक, जनवरी 2026 से इसकी कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। इसका मतलब साफ है कि अगर आप मैग्नाइट (Magnite) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नया साल आने से पहले कार लेना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
क्यों बढ़ रही निसान (Nissan) कारों की कीमतें?
निसान (Nissan) अकेली कंपनी नहीं है, जो कीमतें बढ़ा रही है। इससे पहले मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) और MG मोटर इंडिया भी जनवरी से प्राइस हाइक का ऐलान कर चुकी हैं। कार कंपनियों के मुताबिक, कीमत बढ़ने के पीछे कई बड़े कारण हैं। इसमें मुख्य कारण कच्चे माल (Raw Material) की बढ़ती लागत, मैन्युफैक्चरिंग खर्च में इजाफा, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशन कॉस्ट है।
भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) की टक्कर सीधे तौर पर टाटा पंच (Tata Punch), रेनो काइगर (Renault Kiger), मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) और टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर (Toyota Urban Cruiser Taisor) है। इसमें कम कीमत और अच्छे फीचर्स की वजह से मैग्नाइट (Magnite) अब तक निसान (Nissan) के लिए लाइफलाइन बनी हुई है।
2026–2027 में 3 नई निसान कारें होंगी लॉन्च
निसान (Nissan) अब सिर्फ मैग्नाइट (Magnite) तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी 2026 और 2027 के बीच तीन नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में है।
2026 की शुरुआत में आएगी निसान टेक्टॉन
2026 में आने वाली निसान टेक्टॉन हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को टक्कर देगी। ये नई जनरेशन रेनो डस्टर (Renault Duster) के प्लेटफॉर्म पर आधारित है। ये कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में बड़ा दांव हो सकती है।
मार्च 2026 तक निसान ग्रैविटी
मार्च 2026 तक आने वाली 7-सीटर MPV निसान ग्रैविटी रेनो ट्राइबर (Renault Triber) वाले CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। ये सब-4 मीटर सेगमेंट में फैमिली कार होगी।
2027 में 3- नई 3-Row SUV
नई 3-रो SUV 2027 में टेक्टॉन के प्लेटफॉर्म पर बनेगी। ये पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। टाटा सफारी (Tata Safari), XUV700, हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) और MG हेक्टर प्लस से मुकाबला करेगी।
मैग्नाइट (Magnite) का फेसलिफ्ट भी होगा लॉन्च
निसान 2026 (Nissan 2026) में मैग्नाइट (Magnite) का फेसलिफ्ट वर्जन भी लाने की तैयारी कर रही है। इससे SUV को नए फीचर्स और अपडेटेड लुक मिलेगा, जिससे यह अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले और मजबूत बनेगी।
क्या आपको अभी निसान मैग्नाइट खरीदनी चाहिए?
अगर आप बजट SUV लेने की सोच रहे हैं, तो जनवरी 2026 से पहले मैग्नाइट (Magnite) खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कीमत बढ़ने के बाद वही कार आपको ज्यादा महंगी पड़ेगी, जबकि नए मॉडल्स के आने में अभी थोड़ा समय है।
निसान (Nissan) की कीमतों में बढ़ोतरी भले ही खबर बने, लेकिन आने वाले सालों में कंपनी की नई SUVs और MPVs भारतीय बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। अगर आप निसान (Nissan) की कार लेने का मन बना रहे हैं, तो अब सही समय हो सकता है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



