आ रही जबर्दस्त लुक वाली यह दमदार SUV, 10.50 लाख रुपये हो सकती है कीमत, जून में लॉन्च
निसान अपनी टेक्टॉन एसयूवी को भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी की यह एसयूवी Terrano की सक्सेसर होगी। इसमें आपको बेहतरीन लुक के साथ हाई-टेक इंटीरियर और पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलेंगे।

Nissan बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी भारत में अपनी नई एसयूवी- Nissan Tekton को लॉन्च करने वाला है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार यह एसयूनी इसी साल जून में लॉन्च हो सकती है। कंपनी की यह एसयूवी Terrano की सक्सेसर होगी, जिसे साल 2020 के मिड में डिस्कंटिन्यू कर दिया गया था। निसान की यह नई एसयूवी 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और पावरफुल इंजन के साथ कई बेहतरीन फीचर ऑफर करेगी। साथ ही इसका लुक भी काफी दमदार होने वाला है। आइए जानते हैं डीटेल।






मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट्स से लैस होगी टेक्टॉन
निसान टेक्टॉन मशहूर निसान पैट्रोल से इंस्पायर्ड होगी, जिसका अब 7th जेनरेशन मार्केट में उपलब्ध है। इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। निसान ने टीजर से इसके एक्सटीरियर लुक को लगभग पूरी तरह से रिवील कर दिया है। हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, शानदार बॉडीवर्क और मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट्स टेक्टॉन को पुरानी और मॉडर्न एसयूवी के कैरेक्टर का अच्छा बैलेंस ऑफर करेंगे। एसयूवी के फ्रंट में रेक्टैंगुलर, स्लीक हेडलाइट्स होंगी जिनमें ऐंगुलर डीआरएल एक लाइट बैंड जुड़ी होंगी। रेडिएटर ग्रिल के ऊपर दो हॉरिदॉन्टल स्लैट चौड़ाई में फैली होंगी, जो हेडलाइट्स को टच करते हुए जा रही हैं। साथ ही बोनट पर पावर डोम लैंप होंगे और बम्पर का लुक भी बेहद शार्प होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 10.99 - 20.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 10.99 - 19.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टेक्टॉन के साइड प्रोफाइल में निकले हुए वील आर्च, स्ट्रॉन्ग शोल्डर सेक्शन और 18 इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय वील होंगे। सामने के दरवाजों पर हिमालय से इंस्पायर्ड माउंटेन सिंबल वाला 'डबल-सी' शेप एक्सेंट एक और शानदार डिजाइन एलिमेंट होगा। रियर में कंपनी लाइटबार से जुड़े सी-शेप टेल लैंप ऑफर करने वाली है।
बेहतरीन इंटीरियर
इंटीरियर में आपको मॉडर्न और टफ थीम देखने को मिलेगी, जिसमें डैशबोर्ड, डोर पैनल और सेंटर कंसोल में मॉडर्न लेआउट और डिजाइन के साथ रफ एंड टफ टच का कॉम्बिनेशन होगा। केबिन प्रीमियम इक्विपमेंट से लैस होने की उम्मीद है, जिसमें 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गूगल बिल्ट-इन के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, मैनुअल लम्बर सपोर्ट और वेंटिलेशन के साथ 6-वे पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं।
6 एयरबैग और पावरफुल इंजन
साथ ही इसमें कंपनी 15 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ 360 डिग्री कैमरा सेटअप और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड देने वाली है। टेक्टॉन 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या वेट क्लच वाले 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से पेयर्ड होगा। पहले इंजन से 100 पीएस (99 एचपी) और 166 एनएम का टॉर्क जेनरेट होने की उम्मीद है, जबकि दूसरा इंजन 163 पीएस (161 एचपी) और 280 एनएम का टॉर्क ऑफर कर सकता है। 1.8 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर बेस्ड हाइब्रिड सिस्टम अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


