क्रेटा, विटारा, विक्टोरिस से सीधे टकराने आ रही निसान की ये धांसू SUV, फरवरी में होगी एंट्री; जानिए खासियत

Dec 19, 2025 02:10 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

निसान ने भारत में अपनी अपकमिंग मिडसाइज SUV टेकटॉन (Tekton) के लॉन्च टाइमलाइन को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर बताया है कि टेकटॉन की भारत में एंट्री फरवरी 2026 में होगी।

क्रेटा, विटारा, विक्टोरिस से सीधे टकराने आ रही निसान की ये धांसू SUV, फरवरी में होगी एंट्री; जानिए खासियत
लॉन्च की सूचना पाएं

निसान ने भारत में अपनी अपकमिंग मिडसाइज SUV टेकटॉन (Tekton) के लॉन्च टाइमलाइन को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर बताया है कि टेकटॉन की भारत में एंट्री फरवरी 2026 में होगी। इससे पहले निसान जनवरी, 2026 में अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV ग्रेवाइट (Gravite) को लॉन्च करेगी, जिसकी डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, निसान पहले ही यह साफ कर चुकी है कि वह भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए एक नई 7-सीटर SUV पर भी काम कर रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इन कारों से होगा मुकाबला

मिडसाइज SUV सेगमेंट में निसान टेकटन का मुकाबला कड़ा होने वाला है। यह SUV सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, किआ सेल्टोस, महिंद्रा स्कॉर्पियो N और टाटा सिएरा जैसी पॉपुलर SUV को टक्कर देगी। निसान टेकटन को फरवरी, 2026 में होने वाले कंपनी के ब्रांड रिसर्जेंस इवेंट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह मॉडल भारत में कंपनी के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 10.95 - 19.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos 2026

Kia Seltos 2026

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

चेन्नई प्लांट में होगा प्रोडक्शन

टेक्निकल तौर पर निसान टेकटन को अगली पीढ़ी की रेनॉल्ट डस्टर के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करते हुए तैयार किया जाएगा। यह SUV CMF-B प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसे भारतीय सड़कों और परिस्थितियों के हिसाब से बड़े पैमाने पर लोकलाइज किया गया है। यह प्लेटफॉर्म ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर भी खरा उतरता है। टेकटन का प्रोडक्शन चेन्नई स्थित रेनॉल्ट-निसान अलायंस प्लांट में होगा। इसी प्लेटफॉर्म पर भविष्य में एक थ्री-रो यानी 7-सीटर SUV भी डेवलप की जाएगी।

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

डिजाइन के मामले में निसान टेकटन का लुक काफी दमदार और बॉक्सी होने वाला है। इसका डिजाइन कंपनी की बड़ी ग्लोबल SUV से इंस्पायर्ड होगा। आगे की तरफ मस्कुलर ग्रिल, C-शेप LED हेडलैंप और उभरा हुआ बोनट मिलेगा। जबकि पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED लाइट स्ट्रिप, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और टेकटन बैजिंग दी जा सकती है।

धांसू होंगे एसयूवी के फीचर्स

केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ADAS फीचर्स, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 6-एयरबैग्स मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन में शुरुआत में टर्बो पेट्रोल इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकता है। जबकि आगे चलकर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन भी पेश किए जा सकते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।