365 दिन में 2 लाख कार बेचेगी ये कंपनी, ₹5.65 लाख की 7-सीटर की दम पर बनाया ये मास्टर प्लान
निसान ने देश की सबसे सस्ती 7-सीटर ग्रेवाइट MPV को लॉन्च किया है। इस कार को रेनो ट्राइबर के प्लेटपॉर्म पर तैयार किया गया है। खास बात ये है कि ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.77 लाख रुपए है, जबकि ग्रेवाइट की कीमत 5.65 लाख रुपए है। ग्रेवाइट के आने से कंपनी का पोरफोलियो भी मजबूत हुआ है।

निसान ने देश की सबसे सस्ती 7-सीटर ग्रेवाइट MPV को लॉन्च किया है। इस कार को रेनो ट्राइबर के प्लेटपॉर्म पर तैयार किया गया है। खास बात ये है कि ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.77 लाख रुपए है, जबकि ग्रेवाइट की कीमत 5.65 लाख रुपए है। ग्रेवाइट के आने से कंपनी का पोरफोलियो भी मजबूत हुआ है। दरअसल, कंपनी अब तक मैग्नाइट के भरोसे ही ड्राइव हो रही है। ऐसे में अब उम्मीद है कि कंपनी की सेल्स का ग्राफ भी बढ़ सकता है। इसी को देखते हुए कंपनी ने नया सेल्स प्लान बनाया है।






दरअसल, कंपनी इस साल यानी 2026 के लिए 2 लाख यूनिट बेचने का प्लान बनाया है। इसमें 1 लाख यूनिट देश के अंदर और 1 लाख यूनिट को एक्सपोर्ट करना चाहती है। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स के मुताबिक, ऑटोमेकर को देश में डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों सेल्स बढ़ाने का भरोसा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
उन्होंने कहा, "इस नए फाइनेंशियल ईयर में हम डोमेस्टिक सेल्स के मामले में करीब 100,000 यूनिट्स और एक्सपोर्ट किए गए मॉडल्स की 100,000 यूनिट्स की उम्मीद कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि हम वॉल्यूम बढ़ा रहे हैं। तो, एक सिंगल कार से हम दो-कार कंपनी और एक मेनस्ट्रीम वॉल्यूम कार कंपनी बन जाएंगे। यह अब काफी दिलचस्प है।"
कंपनी की सेल्स का ग्राफ बढ़ रहा
FY26 के 10 महीनों (अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक) में ऑटो OEM ने अपनी इंडियन फैसिलिटी में 89,987 गाड़ियां बनाईं, जिनमें से 17,662 देश में बेची गईं और 68,091 ग्लोबल मार्केट में भेजी गईं। यह FY2025 में पूरे साल के लगभग 99,000 यूनिट्स के आउटपुट के मुकाबले है, जब एक्सपोर्ट लगभग 71,000 गाड़ियों तक पहुंच गया था।
65 से ज्यादा देशों में बिक रही कार
यह ध्यान देने वाली बात है कि जापानी कार बनाने वाली कंपनी अभी अपने इंडिया में बने मॉडल 65 से ज्यादा देशों में भेजती है और देश के 5 सबसे बड़े पैसेंजर गाड़ी एक्सपोर्टर में से एक है। आगे देखते हुए, निसान का इरादा FY2026-27 तक अपनी रिटेल मौजूदगी को 160 आउटलेट्स से बढ़ाकर 250 से ज्यादा करने का है। साथ ही, अगले फाइनेंशियल ईयर में अपनी आफ्टर-सेल्स वर्कशॉप की संख्या को भी 175 से ज्यादा करने का है।
कंपनी जल्दी 4 नई कार जोड़ेगी
नेटवर्क का विस्तार एक बड़े प्रोडक्ट रोडमैप से जुड़ा है। अगले साल, निसान इंडिया देश में 4 कारें बेचने का प्लान बना रही है। ये सभी मॉडल लोकल लेवल पर बनाए जाएंगे। ये मॉडल निसान मैग्नाइट के साथ जुड़ेंगे, जो बिक्री के लिए आने के बाद से ही देश में ब्रांड की मुख्य सेल्स कंपनी रही है। आगे की बात करें तो, निसान ने भारतीय बाजार के लिए एक बड़े मल्टी-प्रोडक्ट अप्रोच के तहत 2027 तक और लोकल लेवल पर बने मॉडल लाने का प्लान बनाया है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


