बिक्री में पूरे 118% का बंपर उछाल! इन दो विदेशी कंपनियों की कारों पर टूटे ग्राहक; जानिए पूरी डिटेल्स
दिग्गज कार निर्माता कंपनियां निसान और रेनॉल्ट के लिए मई, 2026 का महीना बेहद शानदार और रिकॉर्डतोड़ साबित हुआ है। दोनों ही कंपनियों ने पिछले महीने भारतीय मार्केट में बिक्री के नए झंडे गाड़े हैं।

दिग्गज कार निर्माता कंपनियां निसान और रेनॉल्ट के लिए मई, 2026 का महीना बेहद शानदार रहा। दोनों ही कंपनियों ने पिछले महीने भारतीय मार्केट में बिक्री के नए झंडे गाड़े हैं। एक तरफ जहां निसान ने घरेलू मार्केट में सालाना आधार पर पूरे 118 पर्सेंट की भारी-भरकम बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं, रेनॉल्ट ने भी लगातार नौवें महीने अपनी शानदार ग्रोथ का सिलसिला बरकरार रखा है। दमदार गाड़ियों की जबरदस्त मांग और अपकमिंग मॉडल्स के क्रेज के दम पर दोनों कंपनियों का जलवा देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं बीते महीने हुई इन कंपनियों की बिक्री और आने वाले नए प्लान्स के बारे में विस्तार से।
निसान की बिक्री में बंपर उछाल
अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो निसान मोटर इंडिया ने मई, 2026 में भारतीय घरेलू मार्केट में कुल 2,948 गाड़ियों की होलसेल बिक्री की है। इस दौरान निसान की बिक्री में सालाना आधार पर 118 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी मार्केट्स में भी कंपनी का डंका बजा है। निसान ने पिछले महीने कुल 5,023 गाड़ियां एक्सपोर्ट की हैं। इस तरह कंपनी की कुल होलसेल बिक्री 7,971 यूनिट्स पर पहुंच गई है। कंपनी की इस कामयाबी के पीछे उसकी नई ग्रेविट MPV और मशहूर मैग्नाइट का बड़ा हाथ है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख
Nissan Sunny 2025
₹ 8.5 लाख से शुरू
Nissan Juke
₹ 10 - 15 लाख
Nissan Qashqai
₹ 25 - 30 लाख
Nissan Tekton
₹ 11 - 18 लाख
Nissan Patrol
₹ 2 करोड़ से शुरू
अगले महीने आ रही है नई 'टेक्टॉन'
निसान लवर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी यह है कि कंपनी अगले महीने अपनी नई कार 'टेक्टॉन' (Tekton) का वर्ल्ड प्रीमियर करने जा रही है। यह नई SUV रेनॉल्ट डस्टर वाले RGMP प्लेटफॉर्म पर ही तैयार की गई है। इसका डिजाइन निसान की प्रीमियम कार 'पैट्रोल' से प्रेरित होगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे 2026 की दूसरी छमाही में बिक्री के लिए लॉन्च किया जा सकता है। यह निसान के पोर्टफोलियो को भारत में काफी मजबूत बना देगी।
रेनॉल्ट का भी दिखा जलवा
निसान की पार्टनर कंपनी रेनॉल्ट इंडिया के लिए भी मई, 2026 का महीना खुशियों भरा रहा। रेनॉल्ट ने पिछले महीने सालाना आधार पर 64 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी के साथ अपनी होलसेल बिक्री दर्ज की है। खास बात यह है कि सितंबर, 2025 से लेकर मई 2026 के बीच, यानी पिछले 9 महीनों में कंपनी ने कुल 38,225 गाड़ियां बेची हैं। इस तरह कंपनी की कार बिक्री में इस दौरान सालाना आधार पर 46 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।
इन कारों ने पलटी रेनॉल्ट की किस्मत
रेनॉल्ट की इस लगातार सफलता के पीछे उसकी सबसे पॉपुलर गाड़ी ट्राइबर (Triber) का बड़ा हाथ है। इसे करीब एक साल पहले एक बड़ा अपडेट मिला था। इस अपडेटेड ट्राइबर में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, नया इंटीरियर और कई धांसू फीचर्स दिए गए हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही कुछ महीने पहले भारत में दोबारा लॉन्च हुई 'डस्टर' को भी ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन दोनों मॉडल्स ने रेनॉल्ट को मार्केट में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


