Hindi Newsऑटो न्यूज़nissan sales breakup october 2025
गिरावट के बावजूद निसान की इस SUV को बीते महीने मिले 2615 नए खरीददार, जानिए खासियत

गिरावट के बावजूद निसान की इस SUV को बीते महीने मिले 2615 नए खरीददार, जानिए खासियत

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच निसान की पॉपुलर एसयूवी मैग्नाइट एक जाना पहचाना नाम है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 में हुए बिक्री की बात करें तो निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) को कुल 2,615 नए ग्राहक मिले।

Nov 18, 2025 02:26 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच निसान की पॉपुलर एसयूवी मैग्नाइट एक जाना पहचाना नाम है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 में हुए बिक्री की बात करें तो निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) को कुल 2,615 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान निसान मैग्नाइट की बिक्री में सालाना आधार पर 16.16 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अक्टूबर, 2024 में यह आंकड़ा 3,119 यूनिट था। इसके अलावा, कंपनी के दूसरे मॉडल निसान X-ट्रेल को बीते महीने कोई खरीदार नहीं मिला। आइए जानते हैं निसान मैग्नाइट के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

निसान मैग्नाइट के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72bhp की अधिकतम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन से लैस है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 160Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मार्केट में निसान मैग्नाइट का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी एसयूवी से होता है।

इतनी है एसयूवी की कीमत

फीचर्स के तौर पर कार के केबिन में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इसके अलावा, कार का इंटीरियर वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से भी लैस है। वहीं, सेफ्टी के लिए निसान मैग्नाइट में 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। निसान मैग्नाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 10.75 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।