Hindi Newsऑटो न्यूज़Nissan Motor India sold 15,372 units in December 2025
₹5.61 लाख की SUV ने दिखाई भारत की धाक, खरीदने टूट पड़े विदेशी; 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

₹5.61 लाख की SUV ने दिखाई भारत की धाक, खरीदने टूट पड़े विदेशी; 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

संक्षेप:

निसान मोटर ने दिसंबर 2025 में रिकॉर्ड निर्यात के साथ मजबूत तरीके से साल का अंत किया। इस महीने कंपनी ने 13,470 कारों का निर्यात किया, जो बीते 10 सालों में किसी एक महीने में सबसे ज्यादा है। घरेलू बाजार में 1,902 कारों की बिक्री के साथ दिसंबर की कुल बिक्री 15,372 यूनिट्स रही।

Jan 05, 2026 09:10 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने दिसंबर 2025 में रिकॉर्ड निर्यात के साथ मजबूत तरीके से साल का अंत किया। इस महीने कंपनी ने 13,470 कारों का निर्यात किया, जो बीते 10 सालों में किसी एक महीने में सबसे ज्यादा है। घरेलू बाजार में 1,902 कारों की बिक्री के साथ दिसंबर की कुल बिक्री 15,372 यूनिट्स रही। ये आंकड़े भारत से एक्सपोर्ट पर फोकस करने वाली निसान की रणनीति की सफलता को दिखाते हैं। बता दें कि कंपनी फिलहाल मैग्नाइट को देश में बेच रही है। इसी कार को एक्सपोर्ट भी किया जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

बिक्री के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, "2025 निसान मोटर इंडिया के लिए मजबूती का साल रहा। नई निसान मैग्नाइट की सफलता के दम पर हमनें दिसंबर में स्थिर घरेलू बिक्री और रिकॉर्ड निर्यात हासिल किया। अक्टूबर में निसान टेक्टॉन सी-एसयूवी का नाम और डिजाइन अनावरण और दिसंबर में ग्रेवाइट की झलक के साथ हमने अगली ग्रोथ स्टेज की शुरुआत की। यह भारत में निसान के प्रोडक्ट-फोकस्ड रीसर्जेंस की स्पष्ट झलक है। 2026 में हम पूरी तैयारी के साथ एक ठोस प्रोडक्ट लाइन लॉन्च करेंगे, जो ग्लोबल रणनीति में भारत की अहमियत को दिखाएगा।"

ये भी पढ़ें:पुरानी पेट्रोल-डीजल कार को EV में कन्वर्ट कराओ, फिर सालाना ₹1.08 लाख की बचत

निसान मोटर इंडिया अब अपने मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ ग्रोथ के अगले फेज में प्रवेश कर रही है। यह पोर्टफोलियो खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों और ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस नए फेज की शुरुआत 21 जनवरी, 2026 को होगी, जब कंपनी नई ऑल-न्यू ग्रेवाइट 7-सीटर बी-MPV को लॉन्च करेगी। इसके बाद, 4 फरवरी 2026 को निसान टेक्टॉन (5-सीटर सी-एसयूवी) की ग्लोबल झलक पेश की जाएगी।

कंपनी की योजना है कि 2027 में 7-सीटर सी-एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा, जिससे हाई ग्रोथ सेगमेंट में निसान की मौजूदगी और मजबूत होगी। ये सभी वाहन मेड-इन-इंडिया होंगे। इनमें से टेक्टॉन और 7-सीटर सी-एसयूवी को ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ स्ट्रैटेजी के तहत चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को सपोर्ट करने के लिए कंपनी पूरे देश में डीलरशिप और आफ्टरसेल्स नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। निसान का लक्ष्य है कि FY27 के आखिर तक देशभर में उसके 250 शोरूम हों। इससे न सिर्फ पहुंच बढ़ेगी, बल्कि ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवा मिल पाएगी।

ये भी पढ़ें:पेट्रोल, डीजल कार मालिकों को बड़ा गिफ्ट, सरकार इस काम की ₹50000 सब्सिडी देगी

निसान मोटर इंडिया की ग्रोथ में निर्यात एक महत्वपूर्ण आधार बना हुआ है। साल 2025 में कंपनी ने भारत से कुल 12 लाख यूनिट्स के निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया। मेड-इन-इंडिया निसान मैग्नाइट को अब 65 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक्सपोर्ट किया जा रहा, जो ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति की सफलता और भारत की ग्लोबल प्रोडक्शन हब के तौर पर बढ़ती भूमिका को दिखाता है। 2020 में लॉन्च के बाद से निसान मैग्नाइट की 2025 में कुल बिक्री 2 लाख यूनिट्स पार कर गई है – जो भारत और दुनिया भर में इसकी मजबूत मांग का प्रमाण है।

GNCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 40 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और इंडस्ट्री की पहली 10 साल की वारंटी के साथ मैग्नाइट ने सेफ्टी, भरोसे और लॉन्ग टर्म ऑनरशिप वैल्यू में निसान की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। 2026 में प्रवेश करते हुए, निसान मोटर इंडिया नवाचार, सुरक्षा और ग्लोबल-लेवल पर प्रतिस्पर्धी मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का विस्तार होता प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, मज़बूत डीलर नेटवर्क और भारतीय ऑटोमोटिव सेक्टर के प्रति इसकी निष्ठा इस दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।