ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आई ₹5.65 लाख की यह कार, बिक्री में बनी नंबर-1; करीब 20 km है माइलेज
भारतीय मार्केट में निसान अपनी मौजूदगी दर्ज करने में मजबूती से जुटी हुई है। बता दें कि कंपनी ने बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई अपनी मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा जारी कर दिया।

भारतीय मार्केट में निसान अपनी मौजूदगी दर्ज करने में मजबूती से जुटी हुई है। बता दें कि कंपनी ने बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई अपनी मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा जारी कर दिया। इस दौरान निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही। निसान ग्रेवाइट को इस दौरान कुल 1,839 नए लोगों ने खरीदा। जबकि दूसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में निसान मैग्नाइट रही। मैग्नाइट ने इस दौरान 11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,167 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि निशान एक्स ट्रेल को इस दौरान कोई खरीदार नहीं मिले। आइए जानते हैं टॉप पर रहने वाली ग्रेवाइट के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Nissan X-Trail
₹ 48.2 लाख
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
Nissan Gravite
₹ 5.73 - 9.09 लाख
Nissan Sunny 2025
₹ 8.5 लाख से शुरू
Nissan Leaf
₹ 30 लाख से शुरू
Nissan Qashqai
₹ 25 - 30 लाख
कुछ ऐसी है डिजाइन
भारतीय मार्केट में निसान ग्रैवाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 5.65 लाख रखी गई है। यह टॉप वैरिएंट के लिए 8.94 लाख रुपये तक जाती है। डिजाइन की बात करें तो इसके केबिन के भीतर प्रीमियम स्वेड और लेदरेट क्विल्टेड सीटें दी गई हैं। कार में 5-सीटर कॉन्फिगरेशन मोड में 625 लीटर तक का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसके इंटीरियर में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले के साथ 3-रो वेंट्स वाला ट्रॉपिकल एसी दिया गया है।
पावरट्रेन भी है शानदार
पावरट्रेन की बात करें तो निसान ग्रैवाइट में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6250 RPM पर 72bhp की अधिकतम पावर और 3500 RPM पर 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों के लिए यह गाड़ी 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ईजी-शिफ्ट यानी एएमटी (AMT) ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारी गई है। इसका इंजन शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों जगह काफी स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है।
धांसू है कार की सेफ्टी
इस 7-सीटर कार का माइलेज भी काफी किफायती और जेब के अनुकूल है। एआरएआई (ARAI) के अनुसार, इसका एएमटी (AMT) वैरिएंट 19.6 किमी/लीटर तक का शानदार माइलेज देता है। वहीं, इसका मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) वैरिएंट 19.3 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। सेफ्टी के लिहाज से यह कार बेहद मजबूत है। निसान ने इसके सभी स्टैंडर्ड वैरिएंट्स में 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


