ये है भारत में कंपनी की इकलौती कार, इसे फरवरी में 2,230 लोगों ने खरीदा; नेक्सन, ब्रेजा को देती है टक्कर

Mar 14, 2026 05:36 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) को बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में कुल 2,230 नए खरीददार मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर निसान मैग्नाइट की बिक्री में 4.21 पर्सेंट की गिरावट देखी गई।

ये है भारत में कंपनी की इकलौती कार, इसे फरवरी में 2,230 लोगों ने खरीदा; नेक्सन, ब्रेजा को देती है टक्कर
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच निसान की कारों को खूब पसंद किया जाता है। हालांकि, मौजूदा समय में भारतीय मार्केट में निसान की एकमात्र एसयूवी मैग्नाइट बिक्री पर मौजूद है। निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) को बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में कुल 2,230 नए खरीददार मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर निसान मैग्नाइट की बिक्री में 4.21 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 2,328 यूनिट था। आइए जानते हैं निसान मैग्नाइट के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Gravite

Nissan Gravite

₹ 5.65 - 9.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

निसान मैग्नाइट के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72bhp की अधिकतम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन से लैस है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 160Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स

फीचर्स के तौर पर कार के केबिन में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इसके अलावा, कार का इंटीरियर वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से भी लैस है। वहीं, सेफ्टी के लिए निसान मैग्नाइट में 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

इतनी है एसयूवी की कीमत

मार्केट में निसान मैग्नाइट का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी एसयूवी से होता है। बता दें कि निसान मैग्नाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 10.75 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।