₹5.61 लाख की इस SUV ने जीता दिल, जनवरी में 2,500+ यूनिट बिकी, जानिए फीचर्स से कीमत तक सबकुछ
भारतीय ग्राहकों के बीच निसान की कारों को हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में भारतीय मार्केट में कंपनी की एकमात्र मॉडल निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) बिक्री पर मौजूद है।

भारतीय ग्राहकों के बीच निसान की कारों को हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में भारतीय मार्केट में कंपनी की एकमात्र मॉडल निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) बिक्री पर मौजूद है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो निसान मैग्नाइट को इस दौरान कुल 2,502 नए ग्राहक मिले। इस तरह बीते महीने सालाना आधार पर निसान मैग्नाइट की बिक्री में 4.08 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 2,404 यूनिट था। आइए जानते हैं निसान मैग्नाइट के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन
निसान मैग्नाइट के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72bhp की अधिकतम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन से लैस है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 160Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स के तौर पर कार के केबिन में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इसके अलावा, कार का इंटीरियर वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से भी लैस है। वहीं, सेफ्टी के लिए निसान मैग्नाइट में 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
इतनी है एसयूवी की कीमत
मार्केट में निसान मैग्नाइट का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी एसयूवी से होता है। बता दें कि निसान मैग्नाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 10.75 लाख रुपये तक जाती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




