Hindi Newsऑटो न्यूज़Nissan Magnite sold 1,908 units in November 2025, check all details
बंद हो जाती कंपनी! लेकिन तारणहार बन गई ये SUV, लोग बंद आंखों से खरीद रहे, कीमत मात्र ₹5.61 लाख

बंद हो जाती कंपनी! लेकिन तारणहार बन गई ये SUV, लोग बंद आंखों से खरीद रहे, कीमत मात्र ₹5.61 लाख

संक्षेप:

निसान (Nissan) ने नवंबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट शेयर कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ मैग्नाइट (Magnite) के दम पर कंपनी की सेल 1,908 यूनिट्स तक पहुंच गई। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Dec 14, 2025 10:55 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

नवंबर 2025 में निसान मोटर इंडिया (Nissan Motor India) की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री 1,908 यूनिट्स रही। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे आंकड़े में एक ही मॉडल निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) का योगदान रहा, यानी कंपनी की नवंबर 2025 महीने की पूरी बिक्री मैग्नाइट (Magnite) के भरोसे टिकी हुई नजर आईं। भारतीय बाजार में निसान (Nissan) फिलहाल मैग्नाइट (Magnite) SUV पर ही फोकस कर रही है। यह एंट्री-लेवल कॉम्पैक्ट SUV अपनी किफायती कीमत, स्टाइलिश डिजाइन और बेहतर फीचर्स के चलते ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। नवंबर 2025 में बेची गई 1,908 यूनिट्स पूरी तरह मैग्नाइट (Magnite) की ही थीं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:2026 में मारुति लॉन्च करेगी ये 4 धांसू कार, जनवरी में आएगा पहला मॉडल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3

Citroen C3

₹ 5.25 - 10.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कम बिक्री, लेकिन स्थिर मौजूदगी

निसान (Nissan) की बिक्री संख्या देश की टॉप कार कंपनियों के मुकाबले कम है, लेकिन मैग्नाइट (Magnite) की बदौलत ब्रांड ने भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बनाए रखी है। लगातार मिलने वाले डिस्काउंट, कम मेंटेनेंस और SUV जैसा लुक मैग्नाइट (Magnite) को बजट सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं। आइए इसके पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मॉडलजून 2025जुलाई 2025अगस्त 2025सितंबर 2025अक्टूबर 2025नवंबर 2025
मैग्नाइट1,3131,4201,3841,6522,6151,908
टोटल बिक्री1,3131,4201,3841,6522,6151,908

निसान मैग्नाइट की कीमत

निसान मैग्नाइट की कीमत 5.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 10.76 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जिसमें अलग-अलग वैरिएंट और फीचर्स के हिसाब से बदलाव होता है, जैसे पेट्रोल और सीएनजी इंजन विकल्प उपलब्ध हैं।

क्यों पसंद की जा रही मैग्नाइट?

निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) की लोकप्रियता के पीछे कई वजहें हैं, जैसे कि किफायती शुरुआती कीमत, टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प, अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस और SUV जैसा बोल्ड डिजाइन ग्राहकों को अपनी ओर खींचता है। ये फीचर्स के मामले में वैल्यू फॉर मनी है। इसी कारण यह कार पहली बार कार खरीदने वालों और बजट SUV चाहने वालों के बीच खास पसंद बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें:2026 में मारुति लॉन्च करेगी ये 4 धांसू कार, जनवरी में आएगा पहला मॉडल

नवंबर 2025 में निसान (Nissan) की कुल 1,908 यूनिट्स की बिक्री भले ही कम लगे, लेकिन यह साबित करती है कि मैग्नाइट (Magnite) आज भी कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में अगर निसान (Nissan) अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाती है, तो भारतीय बाजार में उसकी तस्वीर बदल सकती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।