Hindi Newsऑटो न्यूज़nissan magnite is available rs 86000 cheaper in june 2025
लपक लो डील! ₹6.14 लाख की इस SUV पर आया ₹86000 का डिस्काउंट; नेक्सन, ब्रेजा को देती है टक्कर

लपक लो डील! ₹6.14 लाख की इस SUV पर आया ₹86000 का डिस्काउंट; नेक्सन, ब्रेजा को देती है टक्कर

संक्षेप: निसान अपनी पॉपुलर एसयूवी मैग्नाइट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। बता दें कि ग्राहकों को निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) पर मौजूदा समय में 86,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Sat, 28 June 2025 06:19 PMAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, दिग्गज कार निर्माता कंपनी निसान अपनी पॉपुलर एसयूवी मैग्नाइट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। एचटी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, ग्राहकों को निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) पर मौजूदा समय में 86,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी यह डिस्काउंट हाल में ही एसयूवी के 2 लाख यूनिट बिक्री के माइलस्टोन को पार करने के सेलिब्रेशन के तौर पर दे रही है। आइए जानते हैं निसान मैग्नाइट के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

निसान मैग्नाइट के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72bhp की अधिकतम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन से लैस है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 160Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मार्केट में निसान मैग्नाइट का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी एसयूवी से होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6.14 - 11.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:टेस्ला की ऑटोनोमस कार, ये फैक्ट्री से सेल्फ ड्राइविंग करके कस्टमर के घर पहुंची

इतनी है एसयूवी की कीमत

फीचर्स के तौर पर कार के केबिन में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इसके अलावा, कार का इंटीरियर वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से भी लैस है। वहीं, सेफ्टी के लिए निसान मैग्नाइट में 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें कि निसान मैग्नाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.14 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 11.76 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।