
न्यू ईयर डील! ₹1.20 लाख तक सस्ती मिल रही 5-स्टार सेफ्टी वाली ये SUV; कीमत भी ₹6 लाख से कम
भारतीय मार्केट में निसान की एकमात्र SUV मैग्नाइट को लेकर एक अच्छी खबर है। बता दें कि कंपनी ने निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) पर 1.20 लाख रुपये तक काफायदे देने का ऐलान कर दिया है।
भारतीय मार्केट में निसान की एकमात्र SUV मैग्नाइट को लेकर ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि कंपनी ने जनवरी 2025 में निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) की कीमतों में करीब 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी की है। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही निसान ने ग्राहकों को राहत देते हुए 1.20 लाख रुपये तक का फायदे देने का ऐलान कर दिया है। ये ऑफर उन्हीं ग्राहकों के लिए है जो 22 जनवरी से पहले एसयूवी की बुकिंग करेंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।
ऑफर में क्या-क्या शामिल
फिलहाल निसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर मैग्नाइट की शुरुआती (एक्स-शोरूम) कीमत 5.61 लाख रुपये ही दिखाई जा रही है। हालांकि, अगर 3 पर्सेंट बढ़ोतरी सभी वैरिएंट्स पर समान रूप से लागू होती है तो इसकी नई शुरुआती कीमत करीब 5.78 लाख रुपये हो सकती है। लाइव मिंट में छपी एक खबर के अनुसार इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कॉरपोरेट ऑफर और स्क्रैपेज बोनस जैसे फायदे शामिल हो सकते हैं।
वैल्यू फॉर मनी है एसयूवी
निसान मैग्नाइट की सबसे बड़ी ताकत इसकी वैल्यू फॉर मनी पोजिशनिंग है। यह SUV इस प्राइस रेंज में अच्छा केबिन स्पेस, 336 लीटर का बूट, ढेर सारे फीचर्स और मस्कुलर डिजाइन देती है। इसका लुक इसे सड़क पर दमदार मौजूदगी देता है। वहीं, 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों, गड्ढों और खराब रास्तों पर भी इसे आसानी से चलने लायक बनाता है। यही वजह है कि यह देश के सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनी हुई है।
एसयूवी में है 5-स्टार सेफ्टी
इंजन और सेफ्टी के मामले में भी मैग्नाइट पीछे नहीं है। इसमें 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा, कंपनी इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG का ऑप्शन भी दे रही है जो ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए फायदेमंद है। सेफ्टी की बात करें तो निसान मैग्नाइट को Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग्स भी दिया गया है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




